{"_id":"67b5480b42ef247ec8044ea0","slug":"box-office-collection-chhaava-tandel-captain-america-brave-new-world-vidamuyarchi-tuesday-box-office-report-2025-02-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Report: 'छावा' ने लगाई दहाड़, 'तंडेल' का जादू भी बरकरार, जानें मंगलवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office Report: 'छावा' ने लगाई दहाड़, 'तंडेल' का जादू भी बरकरार, जानें मंगलवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
Wed, 19 Feb 2025 08:27 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Wed, 19 Feb 2025 08:27 AM IST
सार
बॉक्स ऑफिस पर 'छावा' ने अपनी पकड़ बनाए रखी है। विक्की कौशल से लेकर नागा चैतन्य तक कई सितारों की फिल्मों को देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं।
विज्ञापन
छावा, तंडेल और कैप्टन अमेरिका
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों 'छावा' की गूंज दर्शकों आकर्षित कर रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार पकड़ बनाई हुई है। इसके अलावा कैप्टन अमेरिका और नागा चैतन्य के अभिनय का भी जादू देखने को मिल रहा है। आइए आपको बताते हैं सिनेमाघरों पर लगी इन फिल्मों ने मंगलवार को कितनी कमाई की।
शीतल इकबाल शर्मा ने डिजाइन किए 'छावा' के कॉस्ट्यूम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
छावा
विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का बहुत सारा प्यार मिल रहा है। फिल्म ने रिलीज के पांचवे दिन मंगलवार को 24.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस फिल्म ने अब तक 165 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। विक्की कौशल के इस छावा अवतार को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

तंडेल
- फोटो : सोशल मीडिया
तंडेल
नागा चैतन्य और साई पल्लवी की फिल्म तंडेल को भी फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज को 12 दिन हो गए हैं। फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म ने कुल 59.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड
'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' का आज सिनेमाघरों में चौथा दिन था। फिल्म ने पहले दिन ही खराब शुरुआत की थी, जिसके बाद उम्मीद जताई गई कि यह फिल्म वीकेंड पर अच्छी कमाई करेगी, लेकिन वह उम्मीद भी धरी की धरी रह गई। फिल्म ने रिलीज के पांचवे दिन केवल 9 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने अब तक कुल 14.44 करोड़ रुपये कमाए हैं।

विदामुयार्ची
- फोटो : यूट्यूब
विदामुयार्ची
सुपरस्टार अजित कुमार की 'विदामुयार्ची' भी दर्शकों को पसंद आ रही है। इसने रिलीज के पहले हफ्ते में 72.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं। फिल्म ने दूसरे मंगलवार को 70 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म अब तक कुल 78.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।