फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhaava Day 24 Box Office: 'छावा' का राज बरकरार, चौथे इतवार बॉक्स ऑफिस पर कितनी छाई विक्की कौशल की फिल्म?

Sun, 09 Mar 2025 09:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 09 Mar 2025 09:38 PM IST
सार

Chhaava Movie Box Office Collection: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म 'छावा' ने 500 करोड़ी क्लब में एंट्री ले ली है। जानते हैं आज रविवार को 24वें दिन फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया है?

विज्ञापन
Chhaava Day 24 Box Office Collection Vicky Kaushal Rashmika Mandanna Akshaye Khanna film earning on 4th Sunday
'छावा' फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' सिनेमाघरों में लगी है और शानदार कमाई कर रही है। मगर, आज रविवार को फिल्म ने वैसा प्रदर्शन नहीं किया है, जैसा कि वीकएंड में फिल्म से उम्मीद रहती है। बहुत संभव है कि चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले का असर इस पर पड़ा हो, जो आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है।

Chhaava Day 24 Box Office Collection Vicky Kaushal Rashmika Mandanna Akshaye Khanna film earning on 4th Sunday
फिल्म 'छावा' के एक सीन में विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इतवार को और गिरी 'छावा' की कमाई
सिनेमाघरों में लगी फिल्मों की कमाई आमतौर पर वीकएंड पर बढ़ जाती है। जाहिर सी बात है कि शनिवार और इतवार की छुट्टी में लोग परिवार के साथ सिनेमाघरों का रुख करते हैं। उस पर भी बात जब 'छावा' की हो तो उम्मीद ज्यादा होती है, क्योंकि यह फिल्म वीकडेज में ही इतना कमाल प्रदर्शन कर रही है। मगर, आज रविवार को फिल्म ने वैसा प्रदर्शन नहीं किया है। 

Chhaava Day 24 Box Office Collection Vicky Kaushal Rashmika Mandanna Akshaye Khanna film earning on 4th Sunday
फिल्म 'छावा' के एक दृश्य में विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

शनिवार के मुकाबले इतना कम रहा कारोबार
विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना जैसे सितारों से सजी फिल्म 'छावा' ने कल 23वें दिन शनिवार को 16.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। आज रविवार की छुट्टी के दिन उम्मीद तो ये की जानी चाहिए कि इसकी कमाई में और इजाफा दर्ज हो, लेकिन ऐसा हो नहीं सका है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज रविवार को 24वें दिन 'छावा' ने 8.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

यह खबर भी पढ़ें:
Ind vs NZ: अनुष्का शर्मा से लेकर एमी विर्क तक, भारत-न्यूजीलैंड का फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे ये सितारे

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhaava Day 24 Box Office Collection Vicky Kaushal Rashmika Mandanna Akshaye Khanna film earning on 4th Sunday
500 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में - फोटो : अमर उजाला

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले का पड़ा असर
फिल्म 'छावा' का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल नेट कलेक्शन अब 517.43 करोड़ रुपये हो चुका है और फिल्म ब्लॉकबस्टर का तमगा हासिल कर चुकी है। हालांकि, आज रविवार को फिल्म उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन नहीं कर पाई इसकी वजह चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला है, जो भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। अधिकांश क्रिकेट प्रेमी आज घर पर बैठकर मैच का लुत्फ ले रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें:
IIFA Awards: ग्रीन कारपेट पर उतरे करण जौहर-कार्तिक, उर्फी का धांसू लुक; CM भजन लाल शर्मा ने की शिरकत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed