{"_id":"67cd9951fd2edffdd2039017","slug":"star-kids-launch-on-ott-bollywood-debut-ibrahim-ali-khan-khushi-kapoor-suhana-khan-agastya-nanda-junaid-khan-2025-03-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Star Kids: खुशी कपूर से लेकर इब्राहिम अली खान तक, इन स्टारकिड्स ने ओटीटी के जरिए की बॉलीवुड में एंट्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Star Kids: खुशी कपूर से लेकर इब्राहिम अली खान तक, इन स्टारकिड्स ने ओटीटी के जरिए की बॉलीवुड में एंट्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 09 Mar 2025 07:16 PM IST
सार
Star kids: बॉलीवुड के कई स्टारकिड्स ने पारंपरिक सिल्वर स्क्रीन की बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म्स से अपने करियर की शुरुआत की है। आइए इन नए कलाकारों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
स्टारकिड्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड में स्टारकिड्स का जलवा हमेशा से ही रहा है। ऋतिक रोशन, सलमान खान, आमिर खान, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट समेत कई ऐसे नाम हैं, जिन्होंने स्टारकिड्स होने के बाद भी अपनी अदाकारी से लाखों दिलों पर राज किया और अब भी फिल्म इंडस्ट्री में शानदार काम कर रहे हैं। हालांकि, हाल के वर्षों में नई पीढ़ी के स्टारकिड्स को लेकर एक नया ट्रेंड देखेन को मिल रहा है। बीते कुछ समय में सितारों के बच्चे सीधा ओटीटी के माध्यम से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं। आइए जानते हैं इन स्टाकिड्स के बारे में...
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने साल 2023 में जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से ओटीटी पर डेब्यू किया था। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन सुहाना की खूबसूरती और स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों का ध्यान खींचा। अब वह अपनी अगली फिल्म 'किंग' में पिता शाहरुख के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी।
Nadaaniyan: 'लोलापालूजा' पहुंची नादानियां की टीम, जान्हवी कपूर ने दी प्रतिक्रिया
3 of 6
खुशी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@khushikapoor
खुशी कपूर
श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने भी 'द आर्चीज' से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में उनके स्टाइल को सराहा गया। हालांकि, उनकी एक्टिंग को लेकर समीक्षकों ने सुझाव दिया कि उन्हें अभी और मेहनत की जरूरत है। हाल ही में उनकी फिल्म 'नादानियां' रिलीज हुई है। यह फिल्म 7 मार्च 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
इब्राहिम अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @iakpataudi
इब्राहिम अली खान
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने भी ओटीटी के रास्ते बॉलीवुड में कदम रखा है। उन्होंने फिल्म 'नादानियां' से हिंदी सिनेमा में अपनी शुरुआत की है। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
अगस्त्य नंदा-अभिषेक बच्चन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अगस्त्य नंदा
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने 'द आर्चीज' के जरिए ओटीटी पर डेब्यू किया है। उनकी एक्टिंग को कुछ समीक्षकों ने सराहा, लेकिन फिल्म की कहानी को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया रही। अब वह श्रीराम राघवन की फिल्म 'इक्कीस' में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।