{"_id":"67b9f1ca65d09b98ca095aad","slug":"chhaava-movie-box-office-collection-day-9-vicky-kaushal-rashmika-mandanna-laxman-utekar-total-earnings-2025-02-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhaava Collection Day 9: विक्की कौशल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी 'छावा', 'तान्हाजी' को छोड़ा पीछे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Chhaava Collection Day 9: विक्की कौशल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी 'छावा', 'तान्हाजी' को छोड़ा पीछे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:21 PM IST
सार
Chhaava Movie Box Office Collection Day 9: फिल्म 'छावा' विक्की कौशल के करियर की सबसे कामयाब फिल्म बन गई है। इसने हाल ही में 'तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर' के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
1 of 5
छावा
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पहले हफ्ते के बाद भी फिल्म देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितना कारोबार कर लिया है।
'छावा' ने विक्की के करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है। फिल्म में उनकी अदाकारी की जमकर प्रशंसा हो रही है। कमाई के मामले में यह उनके करियर अब सबसे कामयाब फिल्म बन चुकी है। इससे पहले यह तमगा 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के पास था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
छावा
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म ने अब तक की इतनी कमाई
नौवें दिन 'छावा' की कमाई में शुक्रवार के मुकाबले 63.5 फीसदी से ज्यादा का उछाल नजर आया। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक दूसरे शनिवार को फिल्म ने 38.82 करोड़ रुपये की कमाई की है। देर रात तक इन आंकड़ों में बड़ा बदलाव भी नजर आ सकता है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 281.57 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
5 of 5
छावा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर को पीछा छोड़ा
'छावा' ने 'तान्हा: जी द अनसंग वॉरियर' की कुल कमाई को महज नौ दिनों में ही पीछे छोड़ दिया है। अजय देवगन अभिनीत फिल्म ने टिकट खिड़की पर 279.60 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह फिल्म अब 'पद्मावत' के लाइफटाइम कलेक्शन ने बस पीछे है। साल 2018 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 302.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
संबंधित वीडियो
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।