अर्जुन कपूर ने अपने डूबते करियर को बचाने लिए रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ को साइन किया। इस फिल्म में अर्जुन कपूर ने अपने किरदार के लिए वे बातें भी कहीं गईं, जो सोशल मीडिया पर एक्टर के बारे में, उनकी एक्टिंग को लेकर कही जाती हैं। अर्जुन खुद का मजाक बनाने में भी पीछे नहीं रहे। लेकिन ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ मसाला फिल्म होते हुए भी दर्शकों को बहुत ज्यादा पसंद नहीं आई है। जानिए, दूसरे दिन अर्जुन कपूर की इस फिल्म ने कितना कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया है।
{"_id":"67b9e7995ee0eb4e9e0484d1","slug":"mere-husband-ki-biwi-movie-box-office-collection-day-2-arjun-kapoor-rakul-preet-singh-bhumi-pednekar-2025-02-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mere Husband ki Biwi Collection Day 2: अर्जुन कपूर की उम्मीदों पर फिरा पानी, फिल्म ने दूसरे दिन की कितनी कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mere Husband ki Biwi Collection Day 2: अर्जुन कपूर की उम्मीदों पर फिरा पानी, फिल्म ने दूसरे दिन की कितनी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sat, 22 Feb 2025 08:37 PM IST
सार
Mere Husband ki Biwi Movie Box Office Collection Day 2: अर्जुन कपूर लंबे समय से एक हिट फिल्म को तरस रहे हैं। शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ से उन्हें काफी उम्मीदें थीं। लेकिन अर्जुन कपूर की इन उम्मीदों पर पानी फिरता हुआ नजर आ रहा है। यह फिल्म बहुत अच्छा कलेक्शन नहीं कर पाई है। जानिए, दूसरे दिन फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ ने कितनी कमाई की।
विज्ञापन
अर्जुन कपूर की फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी'
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दूसरे दिन का कलेक्शन
अर्जुन कपूर की फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ के दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार इसने 1.11 करोड़ रुपये ही कमाए हैं। फिल्म ने पहले दिन भी 1.5 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर कमाए थे। लेकिन दूसरे दिन यानी शनिवार को वीकएंड होने के बावजूद भी यह फिल्म बहुत अधिक कमाई करती नहीं दिख रही है। फिल्म का कुल कलेक्शन अभी तक 2.61 करोड़ रुपये ही हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरे हसबैंड की बीवी में रकुल प्रीत, भूमि पेडनेकर और अर्जुन कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भूमि पेडनेकर-रकुल का ग्लैमर काम ना आया
फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में अर्जुन कपूर के साथ एक नहीं दो हीरोइन हैं, एक भूमि पेडनेकर और दूसरी रकुल प्रीत। दोनों ही एक्ट्रेस ने ग्लैमर का जमकर तड़का फिल्म में लगाया है। लेकिन दोनों हीरोइन का ग्लैमर भी बॉक्स ऑफिस पर काम नहीं आ रहा है। सोशल मीडिया पर तो यहां तक कहा जा रहा है कि एक अच्छी एक्ट्रेस होने के बावजूद भूमि पेडनेकर ने इस फिल्म में थोड़ी ओवर एक्टिंग कर दी है।

मेरे हसबैंड की बीवी में अर्जुप कपूर-हर्ष गुजराल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हर्ष गुजराल खटकते नजर आए
फिल्म की एक और कमजोर कड़ी स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल भी साबित हो रहे हैं। अर्जुन कपूर के किरदार के दोस्त बने हर्ष गुजराल अपनी कॉमेडी में सहज नजर नहीं आते हैं। ऐसा लगता है कि फिल्म में उनके किरदार को जबरदस्ती रखा गया है। पिछले कुछ समय से बॉलीवुड फिल्मों में ट्रेंड बन गया है कि कॉमेडी फिल्मों में हीरो के साथ किसी पॉपुलर स्टैंडअप कॉमेडियन को लेना है। फिल्म में उनकी पॉपुलैरिटी का फायदा लेने की कोशिश की जाती है।

फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' और फिल्म 'छावा'
- फोटो : सोशल मीडिया
‘छावा’ का तूफान नहीं झेल पाएगी
फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ के सामने फिल्म ‘छावा’ भी है। विक्की कौशल की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है। फिल्म को दर्शक बड़ी संख्या में देखने भी जा रहे हैं। ऐसे में अर्जुन कपूर की फिल्म विक्की कौशल की ‘छावा’ के तूफान के आगे कितने दिन टिक पाएगी, यह देखना होगा।
अर्जुन कपूर की पिछली पांच फिल्मों का कलेक्शन

| फिल्म | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (करोड़ रुपये) |
| सिंघम अगेन | 247.85 |
| द लेडी किलर | .01 |
| कुत्ते | 4.65 |
| एक विलेन रिटर्न्स | 41.69 |
| संदीप और पिंकी फरार | 0.35 |