{"_id":"67b9e2f9dbb42e8c0504ca5d","slug":"bhooth-bangla-paresh-rawal-defends-akshay-kumar-amid-criticism-over-doing-5-films-a-year-2025-02-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Paresh Rawal: 'फिल्में कितनी भी करें..ड्रग्स तो नहीं करते..', इस सुपरस्टार को लेकर परेश रावल ने दिया बड़ा बयान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Paresh Rawal: 'फिल्में कितनी भी करें..ड्रग्स तो नहीं करते..', इस सुपरस्टार को लेकर परेश रावल ने दिया बड़ा बयान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 22 Feb 2025 08:26 PM IST
सार
Paresh Rawal: परेश रावल और अक्षय कुमार अब तक कई फिल्मों में एक साथ स्क्रीन साझा कर चुके हैं। हाल ही में परेश एक बातचीत के दौरान अक्षय कुमार का समर्थन करते नजर आए। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?
विज्ञापन
1 of 6
अक्षय कुमार, परेश रावल
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड के अनुभवी अभिनेता परेश रावल ने हाल ही में अक्षय कुमार के प्रति अपना समर्थन जताया। उन्होंने अक्षय के साल में चार-पांच फिल्में करने के निर्णय पर उठी आलोचनाओं का खुलकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह किसी और का मुद्दा नहीं होना चाहिए कि वह एक साल में कई प्रोजेक्ट्स क्यों करते हैं।
सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत के दौरान परेश रावल ने अक्षय कुमार के बारे में कहा, "वह बहुत मेहनती और बेहद ईमानदार हैं। उनके अंदर कोई असुरक्षा नहीं है। मुझे पता है कि मैं वह सब नहीं कर सकता जो वह करते हैं, चाहे वह एक्शन हो या फिर उनका शानदार लुक।" परेश रावल ने यह भी कहा कि अक्षय कुमार का कोई छुपा हुआ एजेंडा नहीं होता और वह पारिवारिक व्यक्ति हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अक्षय कुमार, परेश रावल
- फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षय का समर्थन करते आए नजर
साल में चार-पांच फिल्में करने के फैसले को लेकर अक्षय की आलोचना के बारे में पूछे जाने पर परेश रावल ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो अगर वह इतने सारे प्रोजेक्ट्स करते हैं तो इसमें किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए? लोग ही उन्हें फिल्म बनाने के लिए बुलाते हैं। एक निर्माता के तौर पर मैं किसी अभिनेता को तब ही साइन करूंगा जब मुझे यह भरोसा हो कि मैं जो पैसे लगा रहा हूं, वह सही जगह पर खर्च हो रहे हैं।"
विज्ञापन
5 of 6
अक्षय कुमार, परेश रावल
- फोटो : इंस्टाग्राम
हजारों लोगों को मिलता है रोजगार
परेश रावल ने अक्षय कुमार की कड़ी मेहनत और काम के प्रति उनकी दीवानगी की भी सराहना की। उन्होंने कहा, "वह काम करना पसंद करते हैं। वह स्मगलिंग नहीं करते, शराब का कारोबार नहीं करते, न ही ड्रग्स बेचते हैं, और न ही जुए में लिप्त होते हैं। उनकी फिल्मों से हजारों लोगों को रोजगार मिलता है और यह भी एक बहुत बड़ा योगदान है।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।