{"_id":"67b9c7afcf237e504f03df6f","slug":"kunal-kemmu-remembers-his-childhood-incident-in-srinagar-2025-02-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kunal Kemmu: 'वहां बस धुआं ही धुआं था', कुणाल खेमू ने विस्फोट के दौरान का डरवाना अनुभव किया साझा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kunal Kemmu: 'वहां बस धुआं ही धुआं था', कुणाल खेमू ने विस्फोट के दौरान का डरवाना अनुभव किया साझा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 22 Feb 2025 06:26 PM IST
सार
Kunal Kemmu: कुणाल खेमू ने हाल ही में अपने बचपन के डरवाने अनुभव को साझा किया। उन्होंने साझा किया वह अपने कजिन के साथ कार्ड खेल रहे थे, जब अचानक एक जोरदार धमाका हुआ और सब कुछ अंधेरे और धुएं से घिर गया।
विज्ञापन
1 of 5
कुणाल खेमू
- फोटो : इंस्टाग्राम @kunalkemmu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्टर कुणाल खेमू ने हाल ही में कश्मीर में बिताए अपने बचपन की यादें साझा करते हुए एक हैरान कर देने वाली बात बताई है। उस समय अभिनेता की उम्र महज छह साल थी। बातचीत के दौरान कुणाल ने उन दिनों की भयावह स्थिति का जिक्र किया, जब कश्मीर में आतंकवाद और असुरक्षा का माहौल था। उन्होंने साझा किया कि बचपन में उन्हें ऐसी घटनाओं का सामना करना पड़ा, जिन्हें वह पूरी तरह से समझ नहीं पा रहे थे।
2 of 5
कुणाल खेमू-सोहा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
कुणाल ने बचपन को किया याद
एएनआई से बातचीत के दौरान कुणाल ने कहा, "कश्मीर में मेरे बचपन के दिनों में लगातार धमाके और पत्थरबाजी की घटनाएं होती थीं। यह सब इतना सामान्य हो गई थी कि हम इसे जीवन का हिस्सा मानने लगे थे। बचपन में जब भी कोई तेज आवाज सुनते थे तो यह समझने में दिक्कत होती थी कि क्या यह सिलेंडर का फटना था या बम की आवाज।" उन्होंने यह भी कहा कि रात को घर की बत्तियां बुझा दी जाती थीं ताकि पत्थरबाजी से बचा जा सके, क्योंकि उस समय यह आदेश था कि रात में रोशनी नहीं होनी चाहिए।
3 of 5
कुणाल खेमू
- फोटो : इंस्टाग्राम
जब धमाके से कुणाल की आंखों के सामने छाया अंधेरा
कुणाल ने अपने एक डरावने अनुभव का जिक्र भी किया। यह बम धमाका उनके घर के बिल्कुल नीचे हुआ था। कुणाल ने कहा, "मैं अपने कजिन के साथ कार्ड खेल रहा था और अचानक एक धमाका हुआ, जिसके बाद सब कुछ अंधेरे और धुंए से भर गया। मुझे याद है कि मैं उलटा हो गया था। मैं बस धुंआ और कांच के टुकड़े देख पा रहा था। उस अनुभव के बाद मुझे बस अंधेरा ही याद रहा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कुणाल खेमू
- फोटो : इंस्टाग्राम
परिवार ने हमेशा माहौल से बचाकर रखा
कुणाल ने आगे कहा कि वह डर और असुरक्षा के माहौल में पले-बढ़े थे, लेकिन परिवार ने उन्हें जितना हो सके बचाकर रखा। उन्होंने कहा, "बचपन में इस डर को समझ पाना मुश्किल था। मेरे माता-पिता हमें इस असुरक्षित माहौल से बचाने की पूरी कोशिश कर रहे थे, लेकिन फिर भी हम हमेशा ऐसी घटनाओं के बारे में सुनते रहते थे।" उन्होंने यह भी साझा किया कि कश्मीर में पत्थरबाजी की घटनाओं के बाद सेना का आना भी सामान्य हो गया था, लेकिन एक छोटे बच्चे के रूप में, वह नहीं समझ पाते थे कि क्या हो रहा था। कुणाल खेमू ने कहा कि कश्मीर से मुंबई शिफ्ट होने के बाद उन्होंने कभी इस मुद्दे के बारे में ज्यादा जानने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन
5 of 5
कुणाल खेमू
- फोटो : इंस्टाग्राम
इन फिल्मों में आ चुके हैं नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो कुणाल खेमू ने कई फिल्में की हैं, जिनमें 'राजा हिंदुस्तानी', 'कलयुग', 'ट्रैफिक सिग्नल', 'गोलमाल 3', 'ब्लड मनी', 'गोलमाल अगेन', और 'लूटकेस' जैसी फिल्में शामिल हैं। उन्हें आखिरी बार 'मडगांव एक्सप्रेस' में देखा गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।