देश के प्रतिभाशाली फिल्ममेकर नलिन कुमार पांड्या उर्फ पैन नलिन की फिल्में दुनियाभर में कमाल करती हैं। एक बार फिर उन्होंने अपनी फिल्म से देश का मान बढ़ाया है। बता दें कि फिल्म निर्देशक पैन नलिन की गुजराती फिल्म 'छेलो शो' (द लास्ट फिल्म शो) को अगले साल होने वाले ऑस्कर पुरस्कार समारोह में भारत की तरफ से आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भेजने का फैसला किया गया है। इस खुशी के मौके पर निर्देशक ने ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी है।
Pan Nalin: 'छेलो शो' की ऑस्कर में एंट्री पर पैन नलिन ने दी प्रतिक्रिया, बोले- अब मैं फिर से सांस ले सकता हूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैन नलिन ने ट्वीट साझा कर लिखा है, 'ओह माय गॉड! कैसी होगी यह रात! फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया और एफएफआई जूरी सदस्यों का बहुत बहुत आभार। 'छेलो शो' पर यकीन करने के लिए धन्यवाद। अब मैं फिर से सांस ले सकता हूं और ऐसे सिनेमा में विश्वास कर सकता हूं, जो मनोरंजन करता है, प्रेरणा देता है और ज्ञान का विस्तार करता है।'
OMG! What a night this going to be! Gratitude to Film Federation of India and thank you FFI jury members. Thank you for believing in Chhello Show. Now I can breathe again and believe in cinema that entertains, inspires and enlightens! @LastFilmShow1 #ChhelloShow #Oscars
फिल्म की ऑस्कर में एंट्री होने पर पैन नलिन को खूब बधाईयां मिल रही हैं। फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी ट्वीट कर पैन नलिन को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है, 'फिल्म 'लास्ट फिल्म शो' (छेलो शो) के भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुने जाने के लिए की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। ऑस्कर 2023 में यह फिल्म सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जी, ऐसी शुभकामनाएं।'
A big congratulations to the entire team of #LastFilmShow (Chhello Show) for being selected as India’s official entry. Wishing them the best film award at the #Oscars2023
I thank all the well wishers and specially media which was rooting for #TheKashmirFiles. 🙏🙏🙏 pic.twitter.com/nNjOe2Fv3D
आपको बता दें कि पैन नलिन की इस फिल्म को प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर भारतीय दर्शकों के लिए लेकर आ रहे हैं। सिद्धार्थ रॉय कपूर ने हाल ही में इसकी रिलीज डेट का एलान किया। 'लास्ट फिल्म शो' 14 अक्तूबर 2022 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि मूल रूप से गुजराती भाषा की इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर पिछले साल जून में ट्रिबेका फिल्म महोत्सव में ओपनिंग फिल्म के रूप में किया गया था।