फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonam Kapoor: खास अंदाज में बेटे का फर्स्ट मंथ बर्थडे मना रहीं सोनम कपूर, नन्हे मेहमान के नाम का भी किया एलान

Tue, 20 Sep 2022 07:26 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 20 Sep 2022 07:26 PM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor and Anand Ahuja name their baby boy Vayu Kapoor Ahuja actress shares photo on social media
सोनम कपूर-आनंद आहूजा अपने बेटे के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर बीते महीने नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। सोनम कपूर ने 20 अगस्त को बेटे को जन्म दिया। एक्ट्रेस का बेटा आज एक माह का हो गया है। इस खास मौके पर सोनम कपूर ने खास अंदाज में बेटे का वन मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया है। साथ ही इस खास मौके पर उन्होंने अपने के नाम का भी एलान किया है। सोनम कपूर ने बाकायदा अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी और पोस्ट के जरिए तस्वीरें शेयर की हैं। बता दें कि सोनम कपूर ने बेटे का नाम वायु रखा है।

Sonam Kapoor and Anand Ahuja name their baby boy Vayu Kapoor Ahuja actress shares photo on social media
सोनम कपूर-आनंद आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री सोनम कपूर ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह, उनके पति आनंद आहूजा और उनका नवजात बेटा नजर आ रहे हैं। तीनों की यह फैमिली फोटो बेहद प्यारी है। तस्वीर में तीनों ने पीले रंग के कपड़े पहने हुए हैं। सोनम कपूर ने जहां पीले रंग का सलवार सूट पहना हुआ है, वहीं आनंद आहूजा ने कुर्ता पाजामा। आनंद आहूजा की गोद में उनका बेटा है और सोनम कपूर बेटे की ओर टकटकी लगाए देखती नजर आ रही हैं, वहीं आनंद आहूजा सोनम कपूर को किस करते नजर आ रहे हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

Sonam Kapoor and Anand Ahuja name their baby boy Vayu Kapoor Ahuja actress shares photo on social media
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इस खूबसूरत तस्वीर के साथ सोनम कपूर ने एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'उस शक्ति को महसूस कर रहे हैं, जिसने हमारे जीवन में नए अर्थ जोड़ दिए हैं...। यह अपार शक्ति और साहस की भावना है। हम अपने बेटे वायु कपूर आहूजा के लिए आपका आशीर्वाद चाहते हैं। सोनम कपूर ने आगे लिखा, 'हिंदू शास्त्रों में वायु पंच तत्व में से एक है। वह सांस के देवता हैं। हनुमान, भीम और माधव के आध्यात्मिक पिता हैं और वे हवा के अविश्वसनीय रूप से शक्तिशाली स्वामी हैं। प्राण, वायु है, जो ब्रह्मांड में जीवन और बुद्धि की मार्गदर्शक शक्ति है। प्राण के सभी देवता- इंद्र, शिव और काली वायु से संबंधित हैं। वह जीवों में उतनी ही आसानी से प्राण फूंक सकते हैं, जितना वह बुराई को नष्ट कर सकते हैं। वायु को वीर, बहादुर और मंत्रमुग्ध करने वाला सुंदर कहा जाता है। वायु और उनके परिवार के लिए आपकी निरंतर शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए आभार।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Kapoor and Anand Ahuja name their baby boy Vayu Kapoor Ahuja actress shares photo on social media
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सोनम कपूर की इस तस्वीर पर यूजर्स के साथ-साथ फैंस के भी रिएक्शन आ रहे हैं। मलाइका अरोड़ा ने कमेंट किया है, 'यह बेहद खूबसूरत नाम है। गॉड ब्लैस।' आपको बता दें कि इसके साथ-साथ सोनम कपूर ने इंस्टा स्टोरी पर भी एक तस्वीर साझा की है। सोनम कपूर ने बेटे के वन मंथ बर्थडे केक की तस्वीर साझा की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed