{"_id":"5d74978f8ebc3e01542f6b21","slug":"chhichhore-day-2-and-saaho-film-box-office-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'साहो' नहीं बॉक्स ऑफिस पर दिखा 'छिछोरे' का क्रेज, दोनों फिल्मों ने अब तक कमाए इतने करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'साहो' नहीं बॉक्स ऑफिस पर दिखा 'छिछोरे' का क्रेज, दोनों फिल्मों ने अब तक कमाए इतने करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 08 Sep 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
prabhas, sushant singh rajput
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'छिछोरे' इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। पहले दिन ही फिल्म ने अच्छी कमाई की, जिसके बाद माना जा रहा था कि वीकेंड पर कलेक्शन और बढ़ेगा। कालेज लाइफ पर आधारित यह फिल्म युवाओं को पसंद आ रही है।
2 of 5
Chhichhore
- फोटो : social media
छिछोरे ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 7.32 करोड़ रुपये की कमाई की थी। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 65 फीसदी का उछाल आया और करीब 12 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। दो दिन में ही फिल्म ने करीब 18 करोड़ से ज्यादा जुटा लिए हैं।
3 of 5
chhichhore
- फोटो : social media
फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियोज और साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बने 'छिछोरे' को क्रिटिक्स ने मिले जुले रिएक्शन दिए हैं। अमर उजाला के मूवी रिव्यू में फिल्म 'छिछोरे' को तीन स्टार मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
saaho
- फोटो : social media
वहीं प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'साहो' की बात करें तो 9वें दिन फिल्म ने ठीक-ठाक पकड़ बनाई हुई है हालांकि 'छिछोरे' के आने से इसके कलेक्शन पर असर देखने को मिला। फिल्म ने शनिवार को करीब 5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह हिंदी वर्जन में फिल्म ने 123.50 करोड़ जुटा लिए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
saaho
- फोटो : social media
'साहो' पहले ही साल 2019 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 'साहो' से ऊपर 'भारत', 'कबीर सिंह' और 'मिशन मंगल' हैं। एक हफ्ते में 'भारत' ने 167.60 करोड़, 'कबीर सिंह' ने 134.42 करोड़ और 'मिशन मंगल' ने 121.23 करोड़ रुपये कमाए थे। बता दें कि प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा इसमें नील नितिन मुकेश, चंकी पांडे, महेश मांजरेकर और जैकी श्रॉफ ने मुख्य भूमिका निभाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।