बॉलीवुड सेलेब्स अपने फैंस के लिए अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फोटोज और वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं। ये फोटोज कभी उनके लुक ऑफ द डे के होते हैं तो कभी उनका मूड दिखाते हैं। ऐसे में इस पैकेज में देखिए सेलेब्स के आज के इंस्टाग्राम पोस्ट....
दोस्त के साथ इस अंदाज में दिखीं सुहाना तो आराम के मूड में सनी, देखें सेलेब्स के इंस्टाग्राम पोस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहाना खान
सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का असली इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट है लेकिन एक दूसरे इंस्टाग्राम अकाउंट से अक्सर सुहाना के लेटेस्ट फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आते रहते है। ऐसे में एक बार फिर सुहाना का एक फोटो सामने आया है। फोटो में सुहाना के साथ उनकी एक दोस्त भी नजर आ रही हैं। फोटो में दोनों मस्ती करते नजर आ रहे हैं। फोटो में सुहाना व्हाइट टॉप और ग्रे लोअर में नजर आ रही हैं।
A post shared by suhana khan ( READ BIO PLS👇) (@suhanakha2) on
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के लिए फोटोज- वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। प्रियंका की अपकमिंग फिल्म है द स्काई इज पिंक। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम नजर आएंगी। फिल्म के सेट से ही प्रियंका ने एक फोटो अपने इंस्टा पर पोस्ट किया है। फोटो में इन तीनों के साथ रोहित सराफ भी नजर आ रहे हैं।
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
वरुण धवन
बॉलीवुड के एनर्जी किंग वरुण धवन ने लाल लोअर और काली टी शर्ट में फोटो पोस्ट की है। फोटो में वरुण अपने डोले दिखाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वरुण ने यूएफसी का टीशर्ट पहना हुआ है। इस पोस्ट को वरुण ने कैप्शन दिया है- डेजेर्ट स्टॉर्म। इस फोटो पर आम यूजर्स के साथ ही सेलेब्स भी कमेंट करते नजर आ रहे हैं।
A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on
सनी लियोनी
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी आखिरी बार फिल्म अर्जुन पटियाला के गाने में नजर आई थी। गाना दर्शकों का काफी पसंद आया था लेकिन फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। सनी लियोनी ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो पोस्ट की है उसमें वो व्हाइट बाथरूम गाउन में रेस्ट करती नजर आ रही हैं।
Just 2more min of quiet before work!!! :)
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on