{"_id":"5beaa68abdec2269c544c0f7","slug":"childrens-day-2018-best-child-artist-of-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड के 5 ऐसे बाल कलाकार, जिनके दम पर सुपरहिट हो गईं फिल्में और कमाई भी धुआंधार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड के 5 ऐसे बाल कलाकार, जिनके दम पर सुपरहिट हो गईं फिल्में और कमाई भी धुआंधार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 14 Nov 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
Harshaali Malhotra
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 नवंबर को बच्चों के लिए बेहद खास माना जाता है। 14 नवंबर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्म हुआ था। जवाहर लाल नेहरू अक्सर काम से समय निकालकर बच्चों के साथ पल बिताते थे। वहीं मनोरंजन के लिहाज से भी देखें तो बच्चों का बॉलीवुड फिल्मों और गानों में भी खासा योगदान रहा है। जी हां बॉलीवुड में कई बाल कलाकार तो ऐसे भी हैैं जिन्होंने जब भी फिल्मों में काम किया उन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। तो आइए बाल दिवस के खास मौके पर आज हम आपको उन्हीं बाल कलाकारों से रूबरू करवाते हैं।
naman jain
- फोटो : file photo
नमन जैन
'चिल्लर पार्टी', 'जय हो' और रांझणा जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाली बाल कलाकार नमन जैन ने जिन फिल्मों में अब तक काम किया वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं। उन्होंने फिल्म 'जय हो' में जहां सलमान खान के भांजे का किरदार किया था तो वहीं फिल्म रांझणा में वह धनुष के बचपन वाले रोल में नजर आए थे।

Diya Chalwad
- फोटो : file photo
दीया चलवाड
यह बाल कलाकार फिल्म किक, रॉकी हैंडसम और पीजा जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी हैं। दीया चलवाड ने फिल्म किक में बीमारी से पीड़ित बच्ची का रोल किया था। वहीं फिल्म रॉकी हैंडसम में उन्होंने किडनेप बच्ची का किरदार निभाया। दर्शकों ने उनके अभिनय को काफी पसंद भी किया।

हंसिका मोटवानी
- फोटो : file photo
हंसिका मोटवानी
इन्होंने कई फिल्मों के साथ-साथ बहुत से धारावाहिकों में भी काम किया है। हालांकि हंसिका मोटवानी अब बड़ी हो गई हैं। लेकिन उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर छोटे और बड़े परदे पर अपनी एक्टिंग से काफी सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने फिल्म कोई मिल गया, आबरा का डाबरा सहित क्योंकि सास भी कभी बहू थी और शाका लाका बूम बूम जैसी सीरियल्स में भी काम किया है।

हर्षाली मल्होत्रा
इस बाल कलाकार ने भले की एक ही फिल्म में काम किया हो, लेकिन उन्हें अपनी इस फिल्म लाखों-करोड़ों दिलों को जीत लिया। जी हां हम बात कर रहे हैं फिल्म बजरंगी भाईजान की छोटी बच्ची मुन्नी यानी हर्षाली मल्होत्रा की। फिल्म बजरंगी भाईजान में उनकी एक्टिंग को भारत के दर्शकों ने ही नहीं बल्कि विदेशी दर्शकों ने भी काफी पसंद किया था।