फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वामी नित्यानंद के साथ फर्जी तस्वीर पर चिन्मयी श्रीपदा ने दी सफाई, सोशल मीडिया पर साझा किया सबूत

Thu, 28 Nov 2019 09:22 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 28 Nov 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
Chinmayi Sripada shares clarification on morphed photo with Swami Nityananda
चिन्मयी श्रीपदा - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सिनेमा की मशहूर गायिका चिन्मयी श्रीपदा अपने गानों के अलावा सामिजक मुद्दों पर बेबाकी से राय रखने की वजह से सुर्खियों में हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। बहुत बार उनके विरोधी उन्हें ट्रोल कर देते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर दुष्कर्म आरोपी स्वामी नित्यानंद के साथ उनकी तस्वीरें वायरल हुईं , जिसके बाद कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया था। अब इस पूरे मामले में चिन्मयी श्रीपदा ने सफाई पेश की है। साथ ही उनकी फर्जी तस्वीर को वायरल करने वालों को जमकर लताड़ भी लगाई है। 

Chinmayi Sripada shares clarification on morphed photo with Swami Nityananda
चिनमयी श्रीपदा - फोटो : सोशल मीडिया

चिन्मयी श्रीपदा ने ट्विटर अकाउंट पर अपनी दो तस्वीरें साझा की हैं। इन दोनों तस्वीरों के जरिए उन्होंने ये बताने की कोशिश की है कि सोशल मीडिया पर स्वामी नित्यानंद के साथ उनकी जो तस्वीर वायरल हो रही है वह पूरी तरह से फर्जी है। सोशल मीडिया पर चिन्मयी श्रीपदा की पहले जो तस्वीर वायरल हुई थी उसमें वह स्वामी नित्यानंद से प्रसाद लेती दिखाई दे रही थीं, जबकि उन्होंने जो अपनी तस्वीर साझा की उसमेें स्वामी नित्यानंद की जगह कोई ओर शख्स है। सामजिक मुद्दे पर अपनी राय रखने वाली चिन्मयी श्रीपदा ने हाल ही में चिन्मयी ने सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को करारा जवाब देते हुए ट्वीट किए। इस ट्वीट में उन्होंने स्विगी डिलीवरी ब्वॉय द्वारा किए गए आपत्तिजनक कमेंट भी जिक्र किया। दरअसल हाल ही में स्विगी के एक डिलीवरी ब्वॉय ने एक महिला के बारे में ट्वीट करते हुए लिखा था कि वो उनके सामने गलत तरीके से कपड़े पहने हुए सामने आईं। फिर इस मुद्दे में चिन्मयी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। 



 

Chinmayi Sripada shares clarification on morphed photo with Swami Nityananda
चिनमयी श्रीपदा - फोटो : सोशल मीडिया

स्विगी के डिलीवरी ब्वॉय के ट्वीट पर महिला ने अपनी बात रखते हुए कहा था कि स्विगी के डिलीवरी ब्वॉय ने घर पर आकर खाना देते हुए नसीहत दी कि उन्हें घर पर भी शॉल पहननी चाहिए। इस मुद्दे पर महिला ने स्विगी को ट्वीट करते हुए लिखा था कि, ' स्विगी क्या आप अपने कर्मचारियों को कह सकते हैं कि वो सिर्फ अपने काम से काम रखें। आपको एक डिलीवरी ब्वॉय ने मुझसे, मेरे ही घर पर कहा कि मुझे घर पर भी शॉल का इस्तेमाल करना चाहिए। इसका क्या मतलब है, क्या तमीज भी हमें ही उनको सिखानी पड़ेगी।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chinmayi Sripada shares clarification on morphed photo with Swami Nityananda
चिनमयी श्रीपदा - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही महिला ने लिखा कि, 'ये होते कौन हैं मुझे बताने वाले कि मुझे क्या पहनना चाहिए और क्या नहीं। वो भी मेरे ही घर पर।' चिन्मयी का ट्वीट वायरल होने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने चिन्मयी को ही ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसके बाद महिला ने एक ट्वीट में लिखा था, 'मैं हर उस शख्स को ब्लॉक कर दूंगी जो भी इस मुद्दे का मजाक उड़ाएगा।' इस पूरे मामले पर चिन्मयी ने उस महिला के समर्थन में आते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और लिखा, ' जो आदमी महिलाओं की छाती को घूरते हैं, ऐसा लगता है कि बचपन में उन्हें ठीक से स्तनपान नहीं कराया गया है।' इसके साथ ही  चिनमयी ने ट्विटर पर इसको लेकर कुछ ट्वीट्स किए।

विज्ञापन
Chinmayi Sripada shares clarification on morphed photo with Swami Nityananda
chinmayi sripada - फोटो : file photo

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब चिन्मयी सुर्खियों में हैं। इससे पहले अक्टूबर में ही एक शख्स द्वारा सोशल मीडिया पर न्यूड तस्वीरें भेजने को कहा था। इस पर चुप रहने की जगह सिंगर ने करारा जवाब दिया था। चिन्मयी ने होशियारी के साथ न्यूड लिपस्टिक के कुछ शेड्स भेजते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरे कुछ पसंदीदा न्यूड।' बता दें कि न्यूड लिपस्टिक स्किन जैसे रंग की होती है।

पढ़ें: 'दुश्मनों' के लिए लकी हैं आमिर खान, सनी देओल- अक्षय कुमार और अजय देवगन हैं सबूत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed