फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन पर आलिया की वजह से छह बार रोईं बहन शाहीन, जानें क्या है मामला

Thu, 28 Nov 2019 08:16 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 28 Nov 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt Emotional Message on Sister Shaheen Bhatt Birthday
alia bhatt, shaheen bhatt - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट के साथ उनका कितना गहरा संबंध है इसके बारे में तो सभी जानते हैं। आज शाहीन भट्ट अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में आलिया अपनी प्यारी बहन को विश करना कैसे भूल सकती थीं। आलिया ने शाहीन को एक इमोशनल पोस्ट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही आलिया ने दोनों बहनों के बचपन की प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की। इस पोस्ट पर अब आलिया की बहन शाहीन का भी रिएक्शन आया है। 

Alia Bhatt Emotional Message on Sister Shaheen Bhatt Birthday
alia bhatt

आलिया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'ये वो समय है जब मैं अपनी समझदार बहन के लिए एक परफेक्ट बर्थडे कैप्शन लिखने की कोशिश कर रही हूं। मैंने टाइप किया... फिर डिलीट किया...। मैं ऐसा इसलिए कर रही हूं क्योंकि मैं अपनी बहन की तरह अच्छी लेखिका नहीं हूं और हम आपस में ऐसी भाषा का प्रयोग करते हैं, जिसका कोई अस्तित्व नहीं है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Now here’s that moment where I’m struggling to type that perfect birthday caption for my brilliant sisters birthday.. I type I cancel I type I cancel.. and the reason I do that is (well for starters I’m not a beautiful writer like her) but also cause we speak a language that would probably not make sense.. The relationship we share is a language that doesn’t exist.. except for in our eyes.. and toes okay and maybeeee our knees.. So anyway.. Sir.. You’re the sweetest artichoke the pudding of Naples has seen cause eventually we all just have to bobble our way through the heavens of sisterhood and I’m glad we’ve had the little nook of heaven with cats and aloo fry and tons of london! Happy birthday sweet carrot I hope we yoddle together for as long as we have arms and leggies :) Oh and happy birthday 😀🙂❤️

A post shared by Alia ☀️ (@aliaabhatt) on

Alia Bhatt Emotional Message on Sister Shaheen Bhatt Birthday
Alia Bhatt,shaheen bhatt - फोटो : social media

आलिया आगे लिखती हैं, 'जो रिश्ता हमारे बीच है उसमें कोई भाषा है ही नहीं... सिर्फ हमारी आंखें बोलती हैं... और हमारे पैर, शायद घुटने भी... तो हां, तुम दुनिया की सबसे प्यारी बहन हो और मैं खुश हूं कि हमारी बिल्लियों, आलू फ्राई और ढेर सारे लंदन के साथ हमारा अपना एक स्वर्ग है। मैं आशा करती हूं कि तब तक साथ में धूम मचाते रहें जब तक हमारे हाथ और पैर सलामत हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt Emotional Message on Sister Shaheen Bhatt Birthday
alia bhatt shaheen bhatt - फोटो : Instagram

आलिया के इस पोस्ट के बाद उनकी बहन ने भी इस पर कमेंट किया। अपने कमेंट में शाहीन ने लिखा 'सर, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। आपका शुक्रिया मुझे सुबह से 6 बार रुलाने के लिए।' शाहीन के अलावा दोनों बहनों की मां सोनी राजदान ने भी इस पोस्ट पर कमेंट कर इसकी सराहना की। सोनी ने लिखा, 'इससे अच्छा मैसेज कोई नहीं हो सकता।'



विज्ञापन
Alia Bhatt Emotional Message on Sister Shaheen Bhatt Birthday
shaheen bhatt, soni razdan - फोटो : social media

आपको बता दें कि शाहीन भट्ट फिल्ममेकर महेश भट्ट और अभिनेत्री सोनी राजदान की बड़ी बेटी हैं। जो लाइम लाइट से कोसों दूर रहती हैं। शाहीन 12 साल की उम्र से ही डिप्रेसन का शिकार हैं। इसलिए वो चकाचौंध से दूर ही रहना पसंद करती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed