फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'दुश्मनों' के लिए लकी हैं आमिर खान, सनी देओल- अक्षय कुमार और अजय देवगन हैं सबूत

Thu, 28 Nov 2019 08:08 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Thu, 28 Nov 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
Sunny Deol Ajay Devgn Akshay Kumar lucky bollywood Clash with Aamir Khan
अजय देवगन, आमिर खान और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

कई दफा ऐसा देखने को मिलता है जब बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों की भिड़ंत होती है। इस टक्कर में अधिकतर देखा जाता है कि एक फिल्म को फायदा होता है तो वहीं दूसरी फिल्म को नुकसान उठाना पड़ता है। लेकिन बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट के साथ यहां सीन कुछ उलटा है। दरअसल अधिकतर ऐसा गया है कि जब जब किसी फिल्म की टक्कर आमिर खान की फिल्म से हुई है तो उसे नुकसान नहीं बल्कि फायदा हुआ है। यानी ऐसा कहा जा सकता है कि आमिर खान अपने फिल्मी दुश्मन यानी प्रतिद्वंदियों के लिए लकी रहे हैं।

Sunny Deol Ajay Devgn Akshay Kumar lucky bollywood Clash with Aamir Khan
ajay devgn, aamir khan

आमिर खान और अजय देवगन
साल 2017 में आमिर खान की फिल्म  सीक्रेट सुपरस्टार रिलीज हुई थी।  सीक्रेट सुपरस्टार के साथ ही अजय देवगन की फिल्म गोलमाल अगेन भी रिलीज हुई थी। सीक्रेट सुपरस्टार में आमिर का स्पेशल एपीयरेंस था, लेकिन यह फिल्म उनका होम प्रोडक्शन थी। गोलमाल ने जहां करीब 200 करोड़ रुपये का बिजनेस किया तो वहीं सीक्रेट सुपरस्टार 60 करोड़ रुपये तक की कमाई कर पाई। वैसे बता दें कि सीक्रेट सुपरस्टार ने वर्ल्डवाइड अच्छी कमाई की थी। चीन में फिल्म ने करीब 750 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Sunny Deol Ajay Devgn Akshay Kumar lucky bollywood Clash with Aamir Khan
Aamir and Sunny

आमिर खान और सनी देओल
जून 1990 में सनी देओल और आमिर खान आमने सामने थे। एक तरफ जहां आमिर खान की फिल्म दिल रिलीज हुई थी तो वहीं दूसरे ओर सनी देओल की फिल्म घायल रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर दोनों  ही फिल्मों ने अच्छी की थी। बता दें कि फिल्म घायल के लिए सनी देओल को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny Deol Ajay Devgn Akshay Kumar lucky bollywood Clash with Aamir Khan
अक्षय कुमार और आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान और अक्षय कुमार
सनी देओल और अजय  देवगन के बाद बॉक्स ऑफिस पर आमिर की टक्कर अक्षय कुमार से भी हो चुकी है। साल 2007 में आमिर की तारे जमीन पर और अक्षय की वेलकम रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्में हिट साबित हुई थीं। बता दें कि अब क्रिसमस 2020 में एक बार फिर अक्षय कुमार और आमिर खान आमने सामने होंगे। गौरतलब है कि आमिर की लाल सिंह चड्ढा और अक्षय की बच्चन पांडेय क्रिसमस पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
Sunny Deol Ajay Devgn Akshay Kumar lucky bollywood Clash with Aamir Khan
Aamir Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

आमिर खान और सनी देओल
1990 के बाद 1996 में सनी देओल और आमिर खान एक बार फिर आमने सामने थे। इस बार सनी की फिल्म घातक और सनी देओल की फिल्म राजा हिंदुस्तानी रिलीज हुई थी। इस बार भी दोनों फिल्में ही सुपरहिट साबित हुई थीं। 1990 और 1996 के बाद साल 2000 में एक बार फिर सनी देओल और आमिर खान आमने सामने थे। इस बार टक्कर 'गदर: एक प्रेम कथा' और 'लगान' के बीच थी। दोनों ही फिल्मों का नाम इतिहास में दर्ज है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed