फिल्मी जगत में रोज कुछ ना कुछ होता ही रहता है। हम हर खबर को आप तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करते हैं। ऐसे में आज सारा दिन जो खबरें चर्चाओं में रही हैं वो आपको बताएंगे। जैसे अमिताभ का रिटायरमेंट, अमेरिका के राष्ट्रपति की फोटोशॉप्ड तस्वीर की सच्चाई, सलमान खान का आइटम नंबर, नेटफ्लिक्स की घोस्ट स्टोरीज और बिग बॉस का अपडेट...
अमिताभ के 'रिटायरमेंट' से लेकर अमेरिकी प्रेसिडेंट की फोटोशॉप्ड तस्वीर तक, चर्चा में रहीं ये खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ लेंगे रिटायरमेंट ?
उम्र के इस पड़ाव में भी अमिताभ हर किरदार से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। लेकिन उम्र का असर अब वो खुद महसूस करने लगे हैं। दरअसल हाल ही में अमिताभ ने एक ब्लॉग लिखा जिसमें उन्होंने ब्रम्हास्त्र की शूटिंग के दौरान अपने 12 घंटे के कार के सफर का जिक्र किया। ब्लॉग में एक तरफ जहां अमिताभ ने अपनी कार के सफर के दौरान हसीन नजारों का जिक्र किया तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने आखिरी में लिखा- 'मुझे रिटायर हो जाना चाहिए...दिमाग कुछ और सोच रहा है और उंगलियां कुछ और...यह इशारा है....' । वैसे बात अमिताभ के करियर की करें तो उनकी आने वाली फिल्मों में 'चेहरे', 'ब्रह्मास्त्र', 'झुंड' और 'गुलाबो सिताबों' हैं जबकि वो टेलीविजन पर कौन बनेगा करोड़पति से धमाल मचाए हुए हैं।
पूरी खबर पढ़े: मनाली पहुंचने पर अमिताभ ने ब्लॉग में लिखा, अब मुझे रिटायरमेंट ले लेना चाहिए
फिर सुर्खियों में आए डोनाल्ड ट्रम्प
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हाल फिलहाल में अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। डोनाल्ड ने जो फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है उसमें उनकी शानदार बॉडी नजर आ रही है। लेकिन बता दें कि ये तस्वीर एडिटेड है। यानी इस फोटो में जो कमाल की बॉडी नजर आ रही है वो डॉनाल्ड की नहीं बल्कि एक हॉलीवुड स्टार की है। गौरतलब है कि असल में यह तस्वीर सिल्वेस्टर स्टेलोन की है और ये 1982 में आई उनकी फिल्म ‘रॉकी 3’ का पोस्टर है। डोनाल्ड के ट्वीट पर अभी तक 5 लाख 60 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। जबकि 1 लाख 61 हजार से अधिक रिट्वीट्स हो चुके हैं।
पूरी खबर पढ़े: ट्रंप ने रॉकी की तस्वीर पर लगाया अपना चेहरा, ट्विटर पर लोगों ने लिए मजे
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) November 27, 2019
प्रभु देवा के साथ थिरकेंगे दबंग खान
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म दबंग 3 लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल हाल ही में खबर सामने आई थी कि फिल्म दबंग 3 में वरीना हुसैन भी एक आइटम नंबर करते नजर आएंगी। लेकिन अब खबर सामने आई है कि सिर्फ वरीना ही नहीं बल्कि खुद सलमान खान फिल्म के निर्देशक प्रभु देवा के साथ ऑनस्क्रीन डांस करते नजर आएंगे। यानी सलमान खान दबंग 3 के लिए खुद ही आइटम ब्वॉय बन गए हैं। इसके साथ ही बता दें कि दबंग सीरीज की पिछली फिल्म में मुन्नी बदनाम हुई गाने पर बड़ी हायतौबा मची थी तो इस बार गाने के बोल 'मुन्ना बदनाम हुआ' हो गए हैं।
पूरी खबर पढ़े: अपनी ही फिल्म में इसलिए आइटम ब्वॉय बने सलमान, प्रभु देवा के साथ 'मुन्ना बदनाम' पर करेंगे डांस
घोस्ट स्टोरीज का फर्स्ट लुक आउट
करण जौहर, अनुराग कश्यप, जोया अख्तर और दिबाकर बनर्जी नए साल पर लोगों का अनोखे तरीके से मनोरंजन करने वाले हैं। दरअसल चारों के निर्देशन में बनी नेटफ्लिक्स की फिल्म 'घोस्ट स्टोरीज' की रिलीजिंग डेट सामने आ चुकी है। रिलीजिंग डेट की घोषणा एक वीडियो के माध्यम से सोशल मीडिया पर की गई है। इसके साथ ही फिल्म का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है। वीडियो की शुरुआत अनुराग कश्यप से होती है जिसमें वह कहते हैं, 'पिछले साल हमने 'लस्ट स्टोरीज' की थी जिसमें हमें बहुत ही आनंद आया था।' आगे करण जौहर कहते हैं, 'आप सभी ने वह देखी और आपको वह अच्छी लगी। जिसके बाद हमने इसके एक कदम और आगे जाने का निर्णय लिया। कुछ चीजें जिसने हम सबके लिए सबकुछ बदल दिया।' वहीं जोया कहती नजर आती हैं, 'हमने एक ऐसी चीज का निर्माण किया जो हमने पहले कभी नहीं किया था।' वहीं दिबाकर ने बताया, 'यह उन चीजों के बारे में है जो वास्तव में मानव नहीं हैं।' वीडियो में आगे फिल्म की कहानी के बारे में भी पता चलता है।
पूरी खबर पढ़े: नए साल पर लोगों का डराने आ रहीं 'घोस्ट स्टोरीज', नेटफ्लिक्स ने किया रिलीज की तारीख का एलान
A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on