साउथ सिनेमा के सुपर स्टार चिरंजीवी की लोकप्रियता किसी से कम नहीं है। उनके प्रशंसक सिर्फ दक्षिण सिनेमा में ही नहीं बल्कि हिन्दी फिल्म जगत में भी हैं। उन्होंने हीरो, चैलेंज, इंद्रा और खून का रिश्ता जैसी फिल्मों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। चिरंजीवी एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखते हैं जहां पीढ़ी दर पीढ़ी कई फिल्मी सितारे हुए। अपने परिवार के लोगों की तरह ही उन्होंने भी अभिनय कला क्षेत्र को चुना। आज यानी की 22 अगस्त को चिरंजीवी अपना 66 वां जन्मदिन मना रहे हैं।
जन्मदिन विशेष: देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी के प्रशंसक, करोड़ों के हैं मालिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1980 में सुरेखा से की शादी
चिरंजीवी ने साल 1980 में सुरेखा से शादी की थी। इन दोनों के तीन बच्चे हैं। उनका एक बेटा है राम चरण तेजा है और दो बेटियां श्रीजा और सुष्मिता हैं। उनके बेटे रामचरण भी साउथ सिनेमा के जाने-माने कलाकार है। चिरंजीवी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1978 में फिल्म प्रनाम खारेडू से किया था। इस फिल्म में उनकी भूमिका बहुत ही छोटी थी। इस फिल्म के अलावा भी उन्होंने अन्य फिल्मों में भी कई छोटी-मोटी भूमिकाएं भी की थी।
रातों रात बने स्टार
चिरंजीवी को एक जबरदस्त फिल्म की तलाश थी। उन्हें साल 1983 में एक बड़ा मौका मिला। उन्होंने ‘खादी’ फिल्म में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म ने उनके करियर पर चार चांद लगा दिए और वो रातों-रात स्टार बन गए। उन्होंने 80 और 90 के दौर में कई सुपरहिट फिल्में दी। साउथ सिनेमा के अलावा उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। चिरंजीवी साउथ के पहले ऐसे सुपरस्टार थे, जिन्हें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में बुलाया गया।
राजनीति में भी पाई सफलता
चिरंजीवी ने साउथ सिनेमा में और बॉलीवुड में सफलता पाने के बाद राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाई। इस चीज में वो सफल भी हुए। साल 2008 में चिरंजीवी ने आन्ध्र-प्रदेश में 'प्रजा राज्यम' पार्टी की स्थापना की। वर्ष 2009 में हुए विधानसभा चुनावों में चिरंजीवी की पार्टी को 18 सीटों पर जीत मिली। उन्हें दक्षिण सिनेमा में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी जाना जाता है। अपने राजनीति करियर को शुरू करने से पहले चिरंजीवी को आखिरी बार ‘शंकर दादा जिंदाबाद’ में देखा गया था।
करोड़ो के हैं मालिक
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी को किसी भी परिचय की जरूरत नहीं है, उनका नाम ही काफी है। बता दें कि चिरंजीवी लगभग 1500 करोड़ के मालिक हैं। इस बात को बहुत कम लोग जानते हैं कि उनकी बहू उपासना कमिनेनी अरबपति परिवार से ताल्लुक रखती है। अमर उजाला की टीम की तरफ से चिरंजीवी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।