फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चित्रांगदा सिंह के इंटरनेशल गोल्फर पति को जाना पड़ा था जेल, इस वजह से लिया तलाक

Fri, 30 Aug 2019 11:58 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 30 Aug 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
Chitrangada Singh birthday special and her life unfacts
Chitrangada Singh - फोटो : Social Media

'हजारों ख्वाहिशें ऐसी', 'देसी ब्वॉयज', 'इनकार' और 'ये साली जिंदगी' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय की चमक बिखेरने वाली चित्रांगदा सिंह का जन्म 30 अगस्त 1976 को राजस्थान के जोधपुर में हुआ था। लंबे फिल्मी करियर के बावजूद भी चित्रांगदा बॉलीवुड में कोई खास पहचान नहीं बना पाईं। आज चित्रांगदा सिंह के जन्मदिन पर हम आपको बता रहे हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें....

Chitrangada Singh birthday special and her life unfacts
Chitrangada Singh, jyoti Randhawa

चित्रांगदा सिंह आर्मी ऑफिसर की बेटी हैं। उनके भाई दिग्विजय सिंह गोल्फर हैं। चित्रांगदा ने साल 2001 में भारतीय गोल्फर ज्योति रंधावा से शादी की थी। दोनों का एक बेटा जोरावर भी है। ज्योति रंधावा से उन्होंने 2014 में तलाक ले लिया था।

Chitrangada Singh birthday special and her life unfacts
chitrangada singh

ऐसी खबरें थी कि चित्रांगदा मुंबई में अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने और बेटे जोरावर की देखभाल करने में कठिनाइयों का सामना कर रही थीं। वहीं रंधावा चाहते थे कि चित्रांगदा अपने बेटे के साथ अधिक से अधिक वक्त गुजारें। तलाक के पीछे वजह चित्रांगदा के अफेयर को भी बताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chitrangada Singh birthday special and her life unfacts
पुलिस हिरासत में ज्योति सिंह रंधावा। - फोटो : amar ujala

ज्योति रंधावा को बहराइच में अवैध शिकार करते हुए वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया था। उनके पास से एक .22 राइफल व जंगल में कैंप करने का अन्य सामान बरामद किया गया। रंधावा ने कई एमेच्योर और पेशेवर दौरों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने करीब 16 पेशेवर टूर में जीत दर्ज की। ज्योति के करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2004 का माना जाता है जब जॉनी वॉकर क्लासिक में उन्होंने टाई खेला था।

विज्ञापन
Chitrangada Singh birthday special and her life unfacts
chitrangada singh

मी टू मूवमेंट के दौरान चित्रांगदा ने एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का सपॉर्ट करते हुए अपने साथ हुई एक घटना का जिक्र किया था। चित्रांगदा ने बताया कि निर्देशक मेरे पास फिल्म के एक सीन का आइडिया लेकर आए जो मुझे बहुत ही गंदे तरीके से बताया गया। मुझे बहुत खराब लगा और फिर मैंने वह फिल्म छोड़ दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed