{"_id":"5d6833928ebc3e93d76c2f22","slug":"urmila-matondkar-said-article-370-removed-in-inhuman-manner-from-jammu-and-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उर्मिला मातोंडकर ने धारा 370 हटाए जाने को बताया 'अमानवीय', बोलीं- वहां मेरे सास-ससुर के पास...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
उर्मिला मातोंडकर ने धारा 370 हटाए जाने को बताया 'अमानवीय', बोलीं- वहां मेरे सास-ससुर के पास...
भाषा
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 30 Aug 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Urmila Matondkar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस और कांग्रेस नेता उर्मिला मातोंडकर एक बार फिर अपने बयान की वजह से चर्चा में हैं। उर्मिला ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने बताया कि उनके पति पिछले 22 दिनों से कश्मीर में रह रहे अपने माता-पिता से बात नहीं कर पाए हैं।
2 of 5
Urmila Matondkar
- फोटो : instagram
कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाली मातोंडकर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'सवाल केवल अनुच्छेद 370 हटाने का नहीं है। यह अमानवीय तरीके से किया गया है।'
3 of 5
Urmila Matondkar
- फोटो : amar ujala mumbai
उर्मिला मातोंडकर ने कहा, 'मेरे सास-ससुर वहां रहते हैं। दोनों को मधुमेह है, उच्च रक्त चाप की दिक्कत है। आज 22वां दिन है, न तो मैं और न ही मेरे पति उनसे बात कर पाए हैं। हमें कोई अंदाजा नहीं है कि क्या उनके पास घर में दवाएं उपलब्ध हैं या नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Urmila Matondkar
- फोटो : instagram
बता दें कि उर्मिला मातोंडकर ने अपनी उम्र से 9 साल छोटे मोहसिन अख्तर से शादी की थी। मोहसिन एक बिजनेस करने वाले कश्मीरी परिवार से आते हैं। उर्मिला की शादी में कुछ चुनिंदा लोग ही शामिल हुए थे।
विज्ञापन
5 of 5
urmila matondkar
बीते दिनों उर्मिला मातोंडकर ने महाराष्ट्र में कांग्रेस की नई योजना के बारे में बताया था। उर्मिला ने राज्य की जनता से अलग-अलग मुद्दों पर टिक टॉक वीडियो बनाकर भेजने की अपील की। साथ ही जिनका भी वीडियो अच्छा साबित होता उसे फिल्मी सितारों से मिलवाने की बात कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।