फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांग्रेस नेता ने पाकिस्तानी एक्टर को दिया करारा जवाब, बोले- कश्मीर पर हत्यारों की हमदर्दी नहीं चाहिए

Fri, 30 Aug 2019 11:55 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 30 Aug 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
congress leader salman nizami slams pakistani actor Hamza Ali Abbasi on kashmir isuue
Salman Nizami - फोटो : Social Media

पाकिस्तानी अभिनेता हमजा अली अब्बासी अक्सर भारत के खिलाफ भड़काऊ ट्वीट कर चर्चा में रहते हैं। बीते दिनों हमजा ने ट्वीट कर खुद को आईएसआई एजेंट बताया था। हाल ही में हमजा ने कश्मीर को लेकर कुछ ऐसा कहा कि कांग्रेस नेता सलमान निजामी ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दे डाला।

congress leader salman nizami slams pakistani actor Hamza Ali Abbasi on kashmir isuue
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

दरअसल इमरान खान ने बीते दिनों ट्वीट कर कहा था कि शुक्रवार को पूरी पाकिस्तानी कौम दोपहर 12 से 12.30 के बीच सड़कों पर निकले और कश्मीरी अवाम को संदेश दे कि वह भारत के फासीवादी जुल्म के खिलाफ उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

congress leader salman nizami slams pakistani actor Hamza Ali Abbasi on kashmir isuue
Hamza Abbasi - फोटो : Social Media

हमजा अली अब्बासी ने इमरान खान की इस मुहिम को सपोर्ट करते हुए ट्वीट किया, 'इंशाअल्लाह कश्मीर के लिए एकजुटता दिखाने के लिए डी चौक पर प्रदर्शन करेंगे। आइए हम सभी कश्मीर के लिए अपने मतभेदों को भूल जाएं और यह सुनिश्चित करें कि कश्मीर को सुर्खियों से दूर न होने दें। अल्लाह हम सबकी मदद करे। पाकिस्तान जिंदाबाद, कश्मीर जिंदाबाद।'
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
congress leader salman nizami slams pakistani actor Hamza Ali Abbasi on kashmir isuue
Salman Nizami - फोटो : Social Media
कांग्रेस नेता सलमान निजामी ने हमजा के इस ट्वीट पर करारा जवाब देते हुए लिखा, हम कश्मीर से हैं, 'हमें अहमदियों, शियाओं, बलूचियों और अन्य मुसलमानों की हत्या करने वालों की हमदर्दी की जरूरत नहीं है। यही कारण है कि कोई भी मुस्लिम देश तुम्हारा समर्थन नहीं करता है। पिछले 25 दिनों में, तुम्हारे आतंकवादियों ने हमारे 3 निर्दोष कश्मीरी मुसलमानों को मार डाला है।'
 

 
विज्ञापन
congress leader salman nizami slams pakistani actor Hamza Ali Abbasi on kashmir isuue
Salman Nizami - फोटो : Social Media

इससे पहले एक पाकिस्तान नागरिक को जवाब देते हुए सलमान निजामी ने लिखा था, 'मैं कश्मीरी हूं लेकिन मैं दिल्ली में रहता हूं। किसी ने मेरा उत्पीड़न नहीं किया, किसी ने मुझे नहीं मारा। मैं सरकार के खिलाफ बोलता हूं और मैं डरता नहीं हूं। यहां कोई शिया को नहीं मारता, यहां कोई अहमदी को नहीं मारता, यहां कोई साबरी जैसे सूफी सिंगर को नहीं मारता। मुझे चीनी पिल्लों के व्याख्यान की आवश्यकता नहीं है। बैठ जाओ!' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed