{"_id":"5d68293c8ebc3e015e1b4c8a","slug":"sherlyn-chopra-opened-about-bollywood-and-ram-gopal-varma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शर्लिन चोपड़ा का फिल्म इंडस्ट्री पर खुलासा, बोलीं- क्या शाहरुख की बेटी को अडल्ट फिल्म ऑफर करते?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शर्लिन चोपड़ा का फिल्म इंडस्ट्री पर खुलासा, बोलीं- क्या शाहरुख की बेटी को अडल्ट फिल्म ऑफर करते?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 30 Aug 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
Sherlyn Chopra
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने बीते दिनों फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा पर संगीन आरोप लगाए थे। एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि रामगोपाल वर्मा ने उन्हें एडल्ट फिल्म में काम करने का ऑफर दिया था और उनको अश्लील मैसेज भी भेजे थे। अब एक बार फिर शर्लिन ने रामगोपाल वर्मा पर निशाना साधते हुए खुलासा किया कि फिल्म इंडस्ट्री में बाहर से आने वाले एक्टर्स के साथ भेदभाव कर उनका शोषण किया जाता है।
2 of 7
Sherlyn Chopra
- फोटो : Social Media
एक चैनल को दिए इंटरव्यू में शर्लिन ने कहा कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म है। शर्लिन ने कहा कि अगर रामगोपाल वर्मा से शाहरुख खान की बेटी मेसेज कर काम मांगती तो वो उन्हें अडल्ट फिल्म नहीं बल्कि अच्छी स्क्रिप्ट ऑफर करते।
3 of 7
शर्लिन चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
शर्लिन ने बताया कि इंडस्ट्री के कई एंटरटेनमेंट से जुड़े पत्रकार और टैलेंट एजेंसियों के मैनेजर ने उन्हें एक रात कॉम्प्रोमाइज का प्रस्ताव दिया है। शर्लिन ने कहा है कि कई लोग उनके शरीर पर ज्यादा फोकस करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
शर्लिन चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले एक इंटरव्यू में शर्लिन चोपड़ा ने बताया था कि अब से तीन साल पहले 2016 में उन्होंने रामगोपाल वर्मा से फिल्म में काम मांगा था। शर्लिन ने कहा, 'मैंने रामगोपाल वर्मा को व्हाट्सएप पर एक मैसेज भेजा था। मैंने उस मैसेज में लिखा था, 'सर, दिस इज शर्लिन चोपड़ा। ये मेरी तस्वीरें और वर्क प्रोफाइल है। मैं आपके प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनाना पसंद करूंगी, क्योंकि मुझे आपकी रंगीला, सत्या, कंपनी जैसी फिल्में बहुत पसंद आईं।'
विज्ञापन
5 of 7
अरसे बाद साथ आ रहे हैं नागार्जुन-राम गोपाल वर्मा
शर्लिन के मुताबिक रामगोपाल वर्मा ने उन्हें एक स्क्रिप्ट भेजी और कहा कि इसे पढ़ो और बताओ। शर्लिन ने कहा, 'मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी और कहा कि सर इसमें तो सिर्फ सेक्स सीन हैं, कोई कहानी नहीं है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।