फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड के बाद अब भाजपा नेता भी हुए भी हुए रानू मंडल के फैन, इस तरह की तारीफ

Fri, 30 Aug 2019 11:50 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 30 Aug 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
bjp leader kailash vijayvargiya praise ranu mondal and himesh reshammiya
Ranu Mondal and kailash vijayvargiya - फोटो : Social Media

पश्चिम बंगाल के रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर भीख मांगने वाली रानू मंडल का नाम आज हर जुबान पर है। लता मंगेशकर के एक वायरल गाने ने रानू की किस्मत बदल दी। रानू के वीडियो बॉलीवुड सेलेब्रिटीज तक पहुंचे । उन्हें हिमेश रेशमिया के रियलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर' में बुलाया गया । यहीं पर हिमेश ने उन्हें अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया । हिमेश ने रानू के साथ गाना रिकॉर्ड किया है। रानू के इस वीडियो को बहुत पसंद किया गया। अब रानू को भाजपा का साथ मिल गया है। भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने रानू की जमकर तारीफ की है।

bjp leader kailash vijayvargiya praise ranu mondal and himesh reshammiya
कैलाश विजयवर्गीय

रानू मंडल की तारीफ करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने लिखा, 'बंगाल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है! कोलकाता रेलवे स्टेशन पर गाकर अपना गुजारा करने वाली रानू मंडल जी की प्रतिभा को पारखी नजरों ने खोजा, अब उनकी लोकप्रियता परवान चढ़ रही है।'

bjp leader kailash vijayvargiya praise ranu mondal and himesh reshammiya
Ranu Mondal and Himesh Reshammiya - फोटो : Social Media

इसके साथ ही कैलाश विजयवर्गीय ने हिमेश रेशमिया की भी तारीफ करते हुए उनका शुक्रिया अदा किया। उन्होंने आगे लिखा- 'इस गायिका को मौका देने के लिए संगीतकार श्री #HimeshReshammiya जी को धन्यवाद!'
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
bjp leader kailash vijayvargiya praise ranu mondal and himesh reshammiya
Ranu Mondal - फोटो : file photo

हिमेश के बाद रानू को एक और ऑफर मिला है। रानू की आवाज के कायल अभिनेता-गायक प्रदीप पांडे चिंटू ने कहा है कि 'वो बहुत जल्द रानू के साथ गाना रिकॉर्ड करेंगे। रानू मंडल जी लोगों के दिलों में जिस तेजी के साथ जगह बना रही हैं वह कमाल है। जब मैंने उनका गाना सुना तो उनका फैन हो गया।'

विज्ञापन
bjp leader kailash vijayvargiya praise ranu mondal and himesh reshammiya
Singer Ranu - फोटो : Facebook

रानू मंडल के मशहूर होते ही सोशल मीडिया पर उनके मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। इन मीम्स में कई यूजर्स ने हिमेश और रानू की तरह वीडियो बनाए। वीडियो शेयर करते हुए यूजर्स ने हिमेश और रानू को धन्यवाद भी कहा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed