{"_id":"5d666e188ebc3e017b4bd7b7","slug":"salman-khan-31-years-in-bollywood-salman-always-follow-no-kiss-clause-in-his-films","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भूलकर भी फिल्मों में हीरोइनों को KISS नहीं करते सलमान खान, इसके पीछे की वजह भी जान लें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भूलकर भी फिल्मों में हीरोइनों को KISS नहीं करते सलमान खान, इसके पीछे की वजह भी जान लें
Fri, 30 Aug 2019 11:49 AM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Fri, 30 Aug 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
salman khan, katrina kaif
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की फिल्मों में रोमांस और किस सीन न हो, ऐसा आमतौर पर कम ही दिखता है। अधिकतर हीरो सक्सेस पाने के लिए अपनी फिल्म में कहानी की कथित डिमांड पर किस सीन करने से परहेज नहीं करते, लेकिन शायद सलमान खान इसके अपवाद बन चुके हैं जो अपनी हीरोइन को भूलकर भी किस नहीं करते और उनकी फिल्में छप्पर फाड़ कर कमा लेती हैं।
salman khan
- फोटो : social media
बॉलीवुड में 31 साल पूरे कर चुके सलमान खान ही एक ऐसे एक्टर हैं जो अपनी फिल्मों में रोमांस भरपूर करते हैं लेकिन हीरोइन को किस कभी नहीं करते। लंबे समय से सलमान इन रूल को फॉलो करते आ रहे हैं। आप सलमान खान की किसी भी फिल्म को याद कर लीजिए, वो हीरोइन को गले तो लगा लेंगे लेकिन किस नहीं करेंगे। परदे पर ऐसी कोई हीरइन नहीं जो ये कह सके कि परदे पर सलमान खान ने उसे किस किया है। वहीं शाहरुख खान, अजय देवगन और आमिर खान जैसे बड़े सितारे चुंबन करने से बिलकुल नहीं हिचकिचाते।
Salman Khan
- फोटो : Social Media
हालांकि देखा जाए तो सलमान खान ने अपना पहला और एकमात्र लिपलॉक सूरज बड़जात्या की फिल्म 'मैंने प्यार किया' में भाग्यश्री के साथ किया था। सलमान ने इस सीन में हीरोइन को छुआ तक नहीं था। ऐसे में ये लिपल़ॉक कैसे हो पाया इसकी भी एक कहानी है।
सूरज बड़जात्या ने भाग्यश्री और सलमान को मनाने के लिए बड़ी मशक्कत की थी। दोनों ही इस लिपलॉक के लिए बिलकुल तैयार नहीं थे। तब सूरज बड़जात्या ने एक कांच का गिलास दोनों के बीच लगाया और इस तरह ये सीन शूट हो सका। इसके बाद से सलमान ने आज तक कोई भी किस नहीं दिया।
सूरज बड़जात्या ने भाग्यश्री और सलमान को मनाने के लिए बड़ी मशक्कत की थी। दोनों ही इस लिपलॉक के लिए बिलकुल तैयार नहीं थे। तब सूरज बड़जात्या ने एक कांच का गिलास दोनों के बीच लगाया और इस तरह ये सीन शूट हो सका। इसके बाद से सलमान ने आज तक कोई भी किस नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
salman aishwarya
- फोटो : social media
इसकी बड़ी वजह उनका 'नो किस क्लॉज' है। फिल्मों में आने से पहले ही उन्होंने फैसला ले लिया था कि वो कभी किसी हीरोइन को लिप पर किस नहीं करेंगे।
सलमान ने खुद से किया ये वादा आज तक नहीं तोड़ा। फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद वो इस बात को क्लियर कर लेते हैं कि फिल्म में कोई किस सीन ना हो। साथ ही सलमान का ऐसा मानना भी है कि उनकी फिल्में पूरी फैमिली के होती है। इसलिए ऐसे सीन सही नहीं है।
सलमान ने खुद से किया ये वादा आज तक नहीं तोड़ा। फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद वो इस बात को क्लियर कर लेते हैं कि फिल्म में कोई किस सीन ना हो। साथ ही सलमान का ऐसा मानना भी है कि उनकी फिल्में पूरी फैमिली के होती है। इसलिए ऐसे सीन सही नहीं है।
विज्ञापन
kiss scene
बता दें कि फिल्म 'जब तक है जान' में शाहरुख खान ने कटरीना कैफ के लिए अपना नो किस क्लॉज तोड़ दिया था। वहीं अजय देवगन ने अपनी फिल्म 'शिवाय' में हीरोइन एरिका फर्नांडिस को करीब एक मिनट तक चूमकर नो किस क्लॉज तोड़ा था। आमिर खान की बात करें तो उनके लिए नो किस क्लॉज मायने नहीं रखता। कहानी की डिमांड पर वो इस तरह के सीन करने से नहीं चूकते।