{"_id":"5b3b10934f1c1be5168b4573","slug":"chitrangada-singh-cant-sleep-whole-night-after-listen-this-story-of-sandeep-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संदीप सिंह की उस रात की बात को सुनकर हिल गई थीं चित्रांगदा सिंह, रात-रात भर नहीं सोईं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संदीप सिंह की उस रात की बात को सुनकर हिल गई थीं चित्रांगदा सिंह, रात-रात भर नहीं सोईं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की खूबसुरत हीरोइनों में से एक चित्रांगदा सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सूरमा' को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। इस फिल्म से वह पहली बार निर्माता का पदभार संभाल रही हैं। चित्रांगदा हमेशा से फिल्मों से जुड़ी रहना चाहती थीं। जब उनके पास अच्छी फिल्में नहीं थीं तो उन्होंने यह फैसला लिया था कि वह कुछ भी करेंगी लेकिन ग्लैमर की दुनिया को छोड़कर नहीं जाएंगी। उस वक्त उन्होंने फिल्म निर्माण में काम करने की ठानी। फिलहाल वह बतौर प्रोड्यूसर काम करना चाहती हैं।
2 of 4
सूरमा
फिल्म 'सूरमा' को लेकर चित्रांगदा ने बताया कि संदीप सिंह की कहानी ने उन्हें काफी इमोशनल कर दिया था। वह हॉकी प्लेयर संदीप सिंह की उस खास कहानी को सुन कर हिल गई थीं, जब संदीप सिंह ने उन्हें बताया था कि जब वह पैरेलाइज्ड हो गये थे और उनके पापा उनका पूरा ख्याल रखते थे। संदीप को उस वक्त बहुत शर्म आती थी, जब पापा उन्हें शौचालय के लिए भी ले जाते थे।
3 of 4
soorma
एक दिन रात में संदीप सिंह बिना किसी को जगाकर खुद कोशिश करके जब टॉयलेट के लिए निकले तो वह जोरदार गिर गए। वहीं उनके पिताजी जब उन्हें देखने आए तो वह बिना कुछ कहे ही वापस चले गये। संदीप ने महसूस किया कि उनके पापा और उनका पूरा परिवार भी उनके कारण किन परेशानियों से जूझ रहा है। चित्रांगदा कहती हैं कि इस किस्से को सुनने के बाद उन्हें कई दिनों तक नींद नहीं आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Chitrangada Singh
उस वक्त उन्होंने तय किया था कि वह यह कहानी लोगों तक जरूर पहुंचाएंगी। उनका मानना था कि लोगों तक यह कहानी पहुंचनी चाहिए कि किस तरह एक इंसान व्हील चेयर से उठ कर दोबारा खड़ा हुआ और फिर से उसने बड़ा मुकाम हासिल किया। हॉकी खेलकर देश का नाम रोशन किया। चित्रांगदा का कहना है कि वह चाहती हैं कि दर्शक इसे सिर्फ स्पोर्ट्स फिल्म के रूप में न देखें बल्कि यह एक ह्यूमन स्टोरी है और एक जज्बे की कहानी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।