बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे कल यानी 26 अगस्त को 60 साल के हो जाएंगे। लेकिन इससे पहले उन्होंने बीती रात अपने करीबी बॉलीवुड के दोस्तों के लिए पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में कई बड़े सितारों सहित स्टार किड भी नजर आए। जहां एक ओर सलमान खान अपने दोस्त चंकी को शुभकामनाएं देने पहुंचे। वहीं, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को भी इस पार्टी में देखा गया।
Chunky Panday: जन्मदिन से पहले चंकी पांडे ने मनाया बर्थडे, पार्टी में पहुंचीं आर्यन-सलमान समेत कई हस्तियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर इस पार्टी से जुड़े वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में सलमान खान को रेड टी-शर्ट में कार में बैठे देखा जा सकता है। वहीं, दूसरे वीडियो में आर्यन ब्लैक टी-शर्ट और जैकेट में नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों की काफी गंभीर नजर आ रहे हैं। बता दें कि चंकी ने अपने मुंबई स्थित घर पर ये पार्टी रखी थी। सलमान और आर्यन के अलावा इस बर्थडे बैश में सोनाली बेंद्रे, करण जौहर, जायद खान, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर महीप कपूर, संजय कपूर, नेहा धूपिया, अंगद बेदी, अनन्या पांडे, नव्या नवेली नंदा सहित कई सेलेब्स ने शिरकत की थी।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि चंकी पांडे और शाहरुख खान काफी अच्छे दोस्त हैं। उनके बच्चों भी एक दूसरे के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। आर्यन, अनन्या और सुहाना की बचपन से ही दोस्ती है। कई बार तीनों को साथ में पार्टी करते देखा जा चुका है।
View this post on Instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट पूजा हेगड़े दिखेंगी। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। इस फिल्म के अलावा सलमान टाइगर 3 में भी दिखेंगे। इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार है।
Priyanka Chopra: ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल में स्टेज पर रोमांटिक हुए प्रियंका और निक, किस करते हुए वीडियो वायरल