Priyanka Chopra: प्रियंका के 'बॉलीवुड छोड़ने' वाले बयान का कजिन मीरा चोपड़ा ने किया समर्थन, कह दी यह बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, मीरा चोपड़ा ने ट्वीट के जरिए अपनी कजिन प्रियंका के बयान का समर्थन किया। मीरा ने ट्वीट किया, 'कोई बाहरी व्यक्ति कितना भी बड़ा या सफल क्यों ना हो जाए, लेकिन अंत में वह अभी भी बाहरी व्यक्ति होंगे। यदि आप उनके नियम पुस्तिका का पालन नहीं करते हैं तो उन्हें काटना, उनका गला घोटना कभी बंद नहीं होगा, लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने जो भी हासिल किया है, वह उनके मुंह पर करारा तमाचा है।
Fardeen Khan: सिल्वर स्क्रीन पर 12 साल बाद कमबैक करेंगे फरदीन,लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा
दरअसल, हाल ही में दिए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में अपना करियर छोड़ हॉलीवुड का रुख करने पर खुलकर बात की थी। उन्होंने खुलासा किया था कि बॉलीवुड में उन्हें मनचाहा काम नहीं मिला रहा था और वह लोगों की राजनीति से तंग आ गई थीं। उन्हें बॉलीवुड में एक कोने में धकेला जा रहा था। लोग उन्हें कास्ट नहीं कर रहे थे और उस समय उन्हें एक ब्रेक की जरूरत थी, जो उन्हें अमेरिका में मिला।
Ponniyin Selvan 2: इस दिन रिलीज होगा 'पोन्नियिन सेल्वन 2' का ट्रेलर, ऐश्वर्या राय ने वीडियो साझा कर दी जानकारी
मीरा से पहले कंगना ने प्रियंका चोपड़ा के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। कंगना रणौत ने ट्वीट किया था, 'प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि लोगों ने उनके खिलाफ गैंग बना लिया था। उन्हें परेशान किया गया और फिल्म इंडस्ट्री से बाहर कर दिया गया, जिसके कारण उस सेल्फमेड महिला को भारत छोड़ना पड़ा। हर कोई जानता है कि करण जौहर ने उन्हें बैन कर दिया था।'
Kajol: बेटी नीसा की पॉपुलैरिटी देख खुश हैं काजोल, बोलीं- वह दिल खोलकर जी रही है अपनी जिंदगी
प्रियंका चोपड़ा ने साल 2015 में टीवी सीरीज क्वांटिको के साथ हॉलीवुड में अपनी जगह बनाई थी, जो एक बड़ी हिट सीरीज साबित हुई थी। इसके बाद वह म्यूजिक वीडियोज में नजर आईं। फिर, उन्होंने फिल्मों में अभिनय किया। वहीं, अब प्रियंका 'लव अगेन' और 'सिटाडेल' में नजर आने वाली हैं।
Amaal Malik: प्रियंका चोपड़ा के समर्थन में आए अमाल मलिक, बोले- हर दिन ऐसी चीजों का सामना करता हूं