सब्सक्राइब करें

Cobra: 'केजीएफ 2' की सफलता के बाद श्रीनिधि ने दोगुनी की अपनी फीस, रकम इतनी हुई कि घूम जाएगा सिर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 13 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Cobra: KFG Chapter 2 actress Srinidhi Shetty Increased Fees For her upcoming film starring Chiyaan Vikram
श्रीनिधी शेट्टी और विक्रम - फोटो : social media

यश स्टारर 'केजीएफ' से टॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री श्रीनिधि शेट्टी को आज कौन नहीं जानता। फिल्म के दोनों भागों को मिली सफलता के बाद सिनेमा की दुनिया में श्रीनिधी एक बड़ा नाम बनकर उभरी हैं। यश के साथ 'केजीएफ' के चैप्टर वन और टू में इश्क फरमाने वाली दर्शकों की पहली पसंद बन गई हैं और यह उनके करियर के लिए एक बहुत बड़ा जैकपॉट साबित हो रहा है। बीते कई महीनों से बिग स्क्रीन्स पर प्रशांत नील निर्देशित फिल्म के साथ धमाल मचाने वाली अभिनेत्री को लेकर मीडिया के गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसे सुन जहां एक तरफ उनके फैंस को खुशी हो सकती है, वहीं दूसरी तरफ फिल्म मेकर्स के कान खड़े हो जाएंगे।    

Trending Videos
Cobra: KFG Chapter 2 actress Srinidhi Shetty Increased Fees For her upcoming film starring Chiyaan Vikram
srinidhi shetty - फोटो : इंस्टाग्राम

जल्द स्क्रीन पर नजर आएंगी श्रीनिधी
अपनी धांसू अदाकारी और किसी भी रूप में ढलने के हुनर के कारण श्रीनिधि शेट्टी ने दर्शकों के दिलों में अपनी एक जगह बना ली है। उनकी पॉपुलैरिटी और एक्टिंग स्किल्स देख देशभर के मेकर्स उनके साथ हाथ मिलाना चाहते हैं। ऐसे में 'केजीएफ' सीरीज से पूरे देश में मशहूर हुईं इस अदाकारा के हाथ अब एक और बड़ा प्रोजेक्ट लगा है, जिसे वह पूरी तरह से भुनाने में लगी हैं। जी हां, महीनों तक ताबड़तोड़ कमाई करने वाली फिल्म 'केजीएफ 2' के बाद अब श्रीनिधी जल्द ही साउथ के एक और बड़े सुपरस्टार चियान विक्रम के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cobra: KFG Chapter 2 actress Srinidhi Shetty Increased Fees For her upcoming film starring Chiyaan Vikram
yash, srinidhi shetty - फोटो : इंस्टाग्राम

बढ़ा दी अपनी फीस 
बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों को मिली सफलता और समीक्षकों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रियाओं के कारण श्रीनिधि शेट्टी ने अपनी फीस में भारी इजाफा किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो श्रीनिधि शेट्टी ने फिल्म उनकी पिछली फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' के लिए तीन करोड़ रुपये चार्ज किए थे। लेकिन इसकी बम्पर सफलता के बाद श्रीनिधि शेट्टी ने अपनी फीस डबल कर दी है। रिपोर्ट में ऐसा बताया जा रहा है कि फिल्म 'कोबरा' में एक्टिंग करने के लिए मेकर्स से श्रीनिधि शेट्टी ने छह से सात करोड़ रुपये की डिमांड की थी, जो मेकर्स ने खुशी-खुशी मान ली। इसी के साथ श्रीनिधि शेट्टी साउथ की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक बन गई हैं। आपको बता दें कि टॉलीवुड की बहुत ही कम ऐसी हसीनाएं हैं, जो फिल्मों के लिए इतनी मोटी फीस चार्ज करती हैं।

Cobra: KFG Chapter 2 actress Srinidhi Shetty Increased Fees For her upcoming film starring Chiyaan Vikram
केजीएफ 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'केजीएफ' के बाद अब कोबरा की बारी
श्रीनिधि शेट्टी को हाल ही में फिल्म 'कोबरा' के मेकर्स ने अप्रोच किया था। इस फिल्म में काम करने के लिए श्रीनिधी ने हामी भर दी है। 'कोबरा' में वह साउथ अभिनेता चियान विक्रम के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। जहां खबर है कि श्रीनिधी ने फिल्म के लिए छह से सात करोड़ लिए हैं, वहीं 'कोबरा' के लिए चियान विक्रम ने लगभग 25 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। चियान फिल्म 'कोबरा' के कुल बजट का 22% ले रहे हैं, जो कि एक बहुत बड़ी रकम है। 'कोबरा' के अलावा अभिनेता इन दिनों मणिरत्नम की फिल्म 'पीएस पार्ट 1' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed