{"_id":"5bd571e8bdec2269a55293cd","slug":"congratulations-3-lines-together-with-ayushmann-s-line-indoor-sign","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बधाई हो': आयुष्मान के पास लगी लाइन, 'अंधाधुन' साइन कीं एक साथ 3 फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बधाई हो': आयुष्मान के पास लगी लाइन, 'अंधाधुन' साइन कीं एक साथ 3 फिल्में
Sun, 28 Oct 2018 01:55 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अंधाधुन और बधाई हो की सफलता पर सवार आयुष्मान खुराना इन दिनों डिफरेंट फिल्म बनाने वाले निर्माता-निर्देशकों की पहली पसंद हैं। पारिवारिक रोमांटिक फिल्मों के खांचे में वह फिट हैं और ऐसी फिल्मों के निर्माता उनके दरवाजे पर लाइन लगा रहे हैं। यही वजह है कि अंधाधुन और बधाई हो के बाद तीन हफ्तों में उन्होंने तीन फिल्में साइन कर ली।
2 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : अमर उजाला
ये फिल्में आयुष्मान की इमेज के अनुसार रोमांटिक कॉमेडी हैं। अंधाधुन की रिलीज के बाद उन्होंने एकता कपूर की रोमांटिक कॉमेडी गुगली और दिनेश विजन की बाला साइन की थी। बधाई हो की सफलता के बाद उन्हें तीसरी फिल्म मिल गई है। सूत्रों की मानें तो बीआर स्टूडियोज की अगली रोमांटिक कॉमेडी के लिए आयुष्मान को साइन किया गया है।
3 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : अमर उजाला
बीआर के साथ उनकी यह दूसरी फिल्म होगी। स्टूडियो निर्देशक बासु चटर्जी की 1976 में आई छोटी सी बात का रीमेक कर रहा है। फिल्म 1970 के दौर में मुंबई की व्यस्त जिंदगी को कॉमिक अंदाज में दिखाती है। फिल्म में अमोल पालेकर, अशोक कुमार, विद्या सिन्हा और असरानी थे। धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी इसमें स्पेशल अपीयरेंस में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : अमर उजाला
बीआर स्टूडियो इसे अब इसे मॉडर्न टच के साथ बनाना चाहता है। पिछले साल बीआर फिल्म्स के जूनो चोपड़ा और अभय चोपड़ा ने आयुष्मान के साथ बरेली की बर्फी बनाई थी, जिसमें टीसीरीज को-प्रोड्यूसर था। सूत्रों के अनुसार हैप्पी भाग जाएगी सीरीज के मुदस्सर अजीज छोटी सी बात का रीमेक डायरेक्ट करेंगे। शूटिंग अगले साल होगी।
विज्ञापन
5 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : अमर उजाला
आयुष्मान को अमोल पालेकर वाले रोल के लिए फाइनल किया गया है। जबकि अन्य किरादारों के लिए दूसरे ऐक्टरों से बातचीत जारी है। लंबे समय से छोटी सी बात की रीमेक की चर्चाएं थीं। एक दौर में डेविड धवन इसे सलमान खान-वरुण धवन के साथ बनाने वाले थे परंतु निर्माताओं से बात नहीं बनी। आयुष्मान इन फिल्मों पर खामोश हैं परंतु आधिकारिक घोषणा जल्द होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।