सब्सक्राइब करें

Celebs Controversial Tweet: बॉलीवुड सितारों ने ट्वीट कर कह दी ऐसी बात, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 17 Aug 2023 01:05 AM IST
सार

बॉलीवुड सेलेब्स हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। हालांकि, कई दफा इनका ट्वीट इनके ऊपर ही भारी पड़ जाता है। साथ ही सेलेब्स को जमकर ट्रोल किया जाता है। 
 

विज्ञापन
Controversial Tweets by Indian Celebrities from Kapil Sharma to Salman Khan
सेलेब्स के विवादित ट्वीट - फोटो : अमर उजाला

मनोरंजन जगत के सितारे अपनी फिल्मों, विज्ञापन और डेली लाइफ रूटीन को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते हैं। साथ ही जब ये सेलेब्स सम-सामयिक मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं, तो भी लोग इसे खासा तवज्जो देते हैं। हालांकि, कभी-कभी इन नामचीन हस्तियों को अपने बयान की वजह से ट्रोल्स की भी मार झेलनी पड़ती है। कई दफा कुछ सेलेब्स अपने इंटरव्यू में या पब्लिक इवेंट में कुछ ऐसा बोल जाते हैं, जो नेटिजन्स को नागवार गुजरती है। वहीं, आज हम आपको बॉलीवुड स्टार्स के विवादित ट्वीट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचा था। 

Trending Videos
Controversial Tweets by Indian Celebrities from Kapil Sharma to Salman Khan
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे के नंबर वन कॉमेडियन कपिल शर्मा का विवादों से भी गहरा नाता है। वर्ष 2016 में कपिल शर्मा अपने एक ट्वीट को लेकर खूब सुर्खियों में रहे थे। कॉमेडियन ने पीएम को बीएमसी के बारे में शिकायत की थी। कपिल ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'मैं पिछले पांच वर्ष से 15 करोड़ रुपये का टैक्स चुका रहा हूं, और फिर भी मुझे अपना ऑफिस बनाने के लिए बीएमसी कार्यालय को पांच लाख की रिश्वत देनी पड़ी। क्या यही हैं आपके अच्छे दिन?'

विज्ञापन
विज्ञापन
Controversial Tweets by Indian Celebrities from Kapil Sharma to Salman Khan
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

90 के दशक की हिट डीवा रवीना टंडन विवादों से दूर रहना ही बेहतर समझती हैं। हालांकि, न चाहते हुए भी वह एक ट्वीट कर ट्रोल्स की शिकार हो गईं। एक्ट्रेस ने वर्ष 2017 में एक ट्वीट कर लिखा था, 'साड़ी डे...को सांप्रदायिक, संघी, भक्त, हिंदुत्व आइकन कहा जाएगा? अगर मैं कहूं कि मुझे साड़ी से प्यार है और मुझे लगता है कि ये सबसे शिष्ट है।'

Nick Jonas: स्टेज पर परफॉर्म करते वक्त धड़ाम से गिरे निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा के पति के मुंह से निकला 'आउच'

Controversial Tweets by Indian Celebrities from Kapil Sharma to Salman Khan
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री के 'ग्रीक गॉड' यानी ऋतिक रोशन का भी नाम इस लिस्ट में शुमार है। ऋतिक का नाम कंगना रणौत के साथ जोड़ा जा चुका है। कथित तौर पर दोनों एक वक्त पर रिलेशनशिप में थे। हालांकि, ऋतिक ने इस बात को अस्वीकार करते हुए कुछ ऐसा लिख दिया, जिसने नेटिजन्स के कान खड़े कर दिए। ऋतिक ने ट्वीट किया, 'पोप के साथ मेरे अफेयर होने के ज्यादा चांसेज हैं, इस महिला के बजाय जिसका नाम मीडिया ले रही है। थैंक्स पर नो थैंक्स।' पोप का नाम लेने पर एक्टर बुरी तरह ट्रोल हुए थे।

Celebs: सितारों की जान के दुश्मन बने फिल्मी किरदार, किसी के गला कटने तक आई बात तो किसी ने लिया पुलिस का साथ

विज्ञापन
Controversial Tweets by Indian Celebrities from Kapil Sharma to Salman Khan
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर सिंगर सोनू निगम एक समय पर अपने बयान को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते थे। हालांकि, वह भी कई दफा अपने ट्वीट को लेकर ट्रोल हो चुके हैं। एक दफा सिंगर ने ट्वीट कर कहा था कि लाउडस्पीकर पर सुबह-सुबह तेज अजान की आवाज से उनकी नींद में खलल पड़ती है। सोनू ने इसे गुंडागर्दी तक बता दिया था, जिस पर वह खूब ट्रोल हुए। 

Celebs: इन सुपरस्टार्स ने दीं सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में, 'गदर' मचाने वाले सनी देओल की जगह जान लगेगा झटका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed