बॉलीवुड सितारें आए दिन लाइमलाइट में बने रहते हैं। कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर इन लोगों का सुर्खियां बटोरना आम बात हो गई है। हालांकि, इन सितारों को अक्सर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है, लेकिन तमाम ट्रोलिंग के बाद भी ये सितारे अपने फैंस का मनोरंजन करने के लिए फिल्मों में जी जान लगाकर काम करते हैं। लेकिन, कभी-कभी उनका यूं अपने किरदार में खो जाना उनकी जान का दुश्मन बन जाता है। जी हां, बॉलीवुड में ऐसे बहुत से सितारें हैं, जिनको फिल्मी रोल निभाने के लिए जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इस लिस्ट शाहरुख खान से लेकर दीपिका पादुकोण सहित कई सेलेब्स का नाम शामिल है।
Celebs: सितारों की जान के दुश्मन बने फिल्मी किरदार, किसी के गला कटने तक आई बात तो किसी ने लिया पुलिस का साथ
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'आदिपुरुष' के लेखक मनोज मुंतशिर का है। रामायण पर आधारित यह फिल्म तभी से मनोज मुंतशिर के डायलॉग्स को बहुत आलोचना मिली है। सिनेमाघरों में दस्तक देने के तुरंत बाद, राम भक्त हनुमान के डायलॉग सवालों के घेरे में आ गए हैं। इसके बाद भी मनोज मुंतशिर अपना नजरिया समझाने के चक्कर में कोई न कोई ऐसा बयान दे रहे हैं, जिससे गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। इन सबके चलते मनोज मुंतशिर को जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके चलते उन्हें पुलिस प्रोटेक्शन मुहैया कराई गई है।
दीपिका पादुकोण को संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज से पहले जान से मारने की धमकियां मिली थीं। फिल्म रिलीज से पहले विवादों में रही थी। जहां विरोध प्रदर्शनों का सिलसिले को बढ़ता देख संजय लीला भंसाली ने फिल्म का नाम 'पद्मावती' से 'पद्मावत' रख दिया था, वहीं लोगों का गुस्सा अब भी शांत होने का नाम नहीं ले रहा था। ऐसे में दीपिका पादुकोण को करणी सेना की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली थी।
शाहरुख खान
फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' की रिलीज के बाद पूरे देश भर में दीपिका द्वारा भगवा बिकीनी पहनकर शाहरुख के साथ डांस करने को लेकर खूब विवाद हुआ था। यह विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया था कि लोग शाहरुख खान के पुतले भी फूंक रहे थे। इन सबके बीच परमाहंस आचार्य ने शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी दे डाली थी। एक शख्स ने शाहरुख खान का गला काटने की मांग भी की थी।
संजय लीला भंसाली
'पद्मावत' के विवाद में दीपिका पादुकोण को जहां रानी पद्मावती का किरदार निभाने के लिए कर्णी सेना ने धमकी दी थी, वहीं संजय लीला भंसाली को भी इसी तरह के खौफ से गुजरना पड़ा था। जी हां, संजय लीला भंसाली को भी 'पद्मावत' बनाने के लिए कर्णी सेना द्वारा जान से मारने की धमकी मिली थी।