फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT Controversial Web Series: 'आश्रम' से 'तांडव' तक, कॉन्ट्रोवर्सी में रहीं ये पांच वेब सीरीज, सीन्स पर हुआ बवाल

Tue, 23 Nov 2021 01:18 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 23 Nov 2021 01:18 PM IST
विज्ञापन
controversial web series like tandav mirzapur ashram sacred games patal lok on ott in hindi
वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2020 में जब कोरोना वायरस ने तेजी से पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लिया था, तब हर चीज पर ताला लग गया था। इसमें थिएटर्स भी शामिल हैं। बॉलीवुड हो या फिर हॉलीवुड, कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हो रही थी और इस दौरान लोगों का मनोरंजन करने का काम ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज ने किया। महज इन दो सालों में ओटीटी ने दर्शकों के बीच एक अहम जगह बना ली है। आज के समय में दर्शक ओटीटी पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज का इंतजार करते हैं।


 
वेब सीरीज पर विवाद
इतना ही नहीं, बॉलीवुड स्टार्स भी ओटीटी की तरफ बढ़ चुके हैं, जो इसकी सफलता का सबूत है। हालांकि, दर्शकों का बेशुमार प्यार मिलने के बाद भी कई वेब सीरीज खुद को विवादों से दूर नहीं रख पाईं। कई ऐसी वेब सीरीज रिलीज हो चुकी हैं। इनके सीन्स या फिर डायलॉग को लेकर विवाद हो चुका है। इतना ही नहीं, बात पुलिस तक भी पहुंची है। आज हम आपको पांच विवादित सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं।   

controversial web series like tandav mirzapur ashram sacred games patal lok on ott in hindi
तांडव - फोटो : पंकज शुक्ल

तांडव
सैफ अली खान की वेब सीरीज ‘तांडव’ अपनी रिलीज से पहले ही सुर्खियों में आ गई थी। इस वेब सीरीज पर खूब हंगामा भी हुआ था। इस वेब सीरीज में भवगान राम, नारद और शिव के अपमान का आरोप लगा था। हालांकि, अली अब्बास के निर्देशन में बनी इस सीरीज को लोगों ने काफी पसंद भी किया।

controversial web series like tandav mirzapur ashram sacred games patal lok on ott in hindi
मिर्जापुर - फोटो : सोशल मीडिया

मिर्जापुर
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा की वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के दो पार्ट रिलीज हो चुके हैं और शायद ही ओटीटी कंटेंट को पसंद करने वाले दर्शकों ने इस वेब सीरीज को नहीं देखा होगा। इस सीरीज पर भी काफी बवाल हुआ था। एक तरफ मिर्जापुर को बदनाम करने का आरोप लगा था। तो साथ ही वेब सीरीज के कंटेंट में काफी अपशब्दों का इस्तेमाल था। इस सीरीज के खिलाफ लोग पुलिस तक पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
controversial web series like tandav mirzapur ashram sacred games patal lok on ott in hindi
आश्रम - फोटो : सोशल मीडिया

आश्रम
बॉबी देओल की इस वेब सीरीज ने बॉलीवुड जगत में हंगामा मचा दिया था। इस सीरीज में ढोंगी बाबा की कहानी दिखाई गई थी। इसी वजह से सीरीज पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगता था। इतना ही नहीं, सीरीज को बैन करने की मांग तक हुई थी। ‘आश्रम’ के दो पार्ट रिलीज हो चुके हैं।

विज्ञापन
controversial web series like tandav mirzapur ashram sacred games patal lok on ott in hindi
लीला - फोटो : सोशल मीडिया

लीला
दीपा मेहता द्वारा निर्देशित वेब सीरीज 'लीला' भी मुसीबत में फंस गई थी। इसमें डिस्टोपियन भारत की दुनिया दिखाई गई थी, जिसमें धार्मिक कट्टरपंथ चरम पर है। इस शो पर लगातार एंटी हिंदू और एंटी नेशनल होने के आरोप भी लगे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed