फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से जंग: पत्रकारों की मदद के लिए आगे आए अमिताभ बच्चन, उठा रहे राशन-पानी का खर्च

Tue, 01 Jun 2021 04:41 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 01 Jun 2021 04:41 PM IST
विज्ञापन
Corona: Amitabh Bachchan came forward to help journalists spent months of ration-water
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter: @SrBachchan

देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में सितारे भी अपने-अपने स्तर पर अलग तरीके से मदद के लिए आगे आ रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन भी इस काम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। कोरोना संकट के दौरान अभिनेता लोगों का हौसला बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक मदद भी पहुंचा रहे हैं। दरअसल, अमिताभ बच्चन ने हाल ही में कई फ्रीलांस पत्रकारों की महीनों की बुनियादी जरूरतों को पूरा किया। गौरतलब है कि कोरोना की मार का मीडिया पर भी गहरा असर हुआ है। ऐसे में कई फ्रीलांस पत्रकार और फोटोग्राफर्स काम मिलने पर गहरे आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। इसी बीक मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अमिताभ ने हाल ही में कई पत्रकारों को आर्थिक सहायता देकर उनकी राशन-पानी, बिजली का बिल, मकान का किराया, बच्चों की फीस जैसी बुनियादी जरूरों को पूरा कर उन्हें राहत की सांस दी है। 

Corona: Amitabh Bachchan came forward to help journalists spent months of ration-water
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

बिग बी ने मदद के पहले लिस्ट वैरिफाई की ताकि मदद सही व्यक्ति तक पहुंचे। ये पत्रकार अनुभवी हैं। मीडिया में 25 साल से काम कर रहे हैं और इनमें से कुछ को अमिताभ जानते भी हैं। जब उन्हें पत्रकारों की इस तंगहाली के बारे में पता चला तो वे मदद के लिए आगे आए। मशहूर चैनल के पत्रकार एस फिदाई का कहना है कि, 'बिग बी ने कुछ अरसा पहले जरूरतमंद फ्रीलांस पत्रकारों की मदद की इच्छा जाहिर की थी। उनके पास एक लिस्ट थी, मगर वह आश्वस्त होना चाह रहे थे कि मदद सही व्यक्ति को मिले, तो हमने उन्हें वह लिस्ट वैरिफाइ करके दी। '

Corona: Amitabh Bachchan came forward to help journalists spent months of ration-water
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

उन्होंने आगे बताया, 'वह इस बात को लेकर चिंतित थे कि काम न होने की सूरत में इन मीडियाकर्मियों का गुजारा कैसे हो रहा होगा? बिग बी ने कई पत्रकारों को तीन-तीन महीनों का बुनियादी खर्च मुहैया करवाया। जिन लोगों को मदद मिली है, वे सभी सीनियर फ्रीलांस जर्निलस्ट हैं और मीडिया में उन्हें तकरीबन 20-25 साल से ज्यादा हो गए हैं। बिग बी ने ये काम बिना किसी हो-हल्ले के किया, क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि इसका प्रचार हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona: Amitabh Bachchan came forward to help journalists spent months of ration-water
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

हाल ही में अमिताभ बच्चन अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की एक मशहूर कविता पढ़ते नजर आए हैं। इसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कोरोना संकट में एकजुट होने की अपील की है। बिग बी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को साझा किया है। इसमें वह कहते हैं, 'रुके न तू, धनुष उठा प्रहार कर, तू सबसे पहला वार कर, अग्नि सी धधक-धधक, हिरण सी सजग-सजग, सिंह सी दहाड़ कर, शंख सी पुकार कर, रुके न तू थके न तू, झुके न तू थमे न तू, सदा चले थके न तू, रुके न तू झुके न तू। ये शब्द मेरे पिता हरिवंश राय बच्चन ने लिखे थे और लोगों का मनोबल बढ़ाया था। ये कविता उन्होंने उस समय लिखी थी, जब देश कई सारी चुनौतियों का सामना कर रहा था।' 

विज्ञापन
Corona: Amitabh Bachchan came forward to help journalists spent months of ration-water
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

अमिताभ बच्चन ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'हम लड़ेंगे...एक साथ आओ...हम जीतेंगे...'। सोशल मीडिया पर उनके इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभी कई बड़ी फिल्में महामारी के चलते रिलीज के लिए रुकी हुई हैं। इनमें 'द इंटर्न', 'झुंड', 'चेहरे', 'ब्रह्मास्त्र', 'मेडे और गुडबाय' शामिल है। गौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते मुंबई में फिल्मों की शूटिंग को रोक दिया गया है। वहीं अब मुंबई में कोरोना के केसेस तेजी से कम हो रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed