फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covid19: अनुपम खेर ने खुद को किया आइसोलेट, हाल ही में अमेरिका से लौटे हैं अभिनेता

Sat, 21 Mar 2020 10:07 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 21 Mar 2020 10:07 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Bollywood Actor Anupam Kher Isolate Himself As He Returns From America
Anupam Kher - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस के बढ़ते कहर से बचने के लिए हर कोई इन दिनों काफी सतर्कता बरत रहा है। ऐसे में खास जिम्मेदारी बनती है है ऐसे लोगों की जो अपना प्रभाव आम जनता पर छोड़ते हैं। ऐसे ही तमाम सेलिब्रिटीज अनी जिम्मेदारी को बेहतर ढंग से दिखाते हुए विदेश यात्रा से आते ही खुद को आइसोलेट कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब अभिनेता अनुपम खेर का नाम भी जुड़ गया है। अनुपम खेर ने इन दिनों खुद को आइसोलेट कर रखा है।

Coronavirus Bollywood Actor Anupam Kher Isolate Himself As He Returns From America
अनुपम खेर - फोटो : एएनआई

बॉलीवुड स्टार्स अक्सर अपना समय विदेशों में गुजारते हैं। ऐसे में कोरोना के खतरे को भांपते हुए सेलेब्स भी अब घर में ही रहना पसंद कर रहे हैं। वहीं कई सेलेब्स पहले से ही विदेशों में थो जो अब भारत पहुंचे हैं। ऐसे में ये सभी अब खुद को आइसोलेट कर रहे हैं। सोनम कपूर भी हाल ही में अपने पति आनंद अहूजा के साथ लंदन मे थीं। जिसके बाद मुंबई वापस आकर सोनम ने खुद को आइसोलेशन में रखा हुआ है।

Coronavirus Bollywood Actor Anupam Kher Isolate Himself As He Returns From America
अभिनेता अनुपम खेर - फोटो : twitter

तो वहीं अभिनेता अनुपम खेर ने भी अब खुद को आइसोलेट किया हुआ है। दरअसल अनुपम खेर शुक्रवार को ही अमेरिका से लौटे हैं। अमेरिका से लौटने के बाद एयरपोर्ट पर उनकी मेडिकल जांच भी हुई और जांच में वो नेगेटिव पाए गए हैं। अनुपम ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए बताया कि, 'मैं बस अभी आया हूं और एयरपोर्ट पर टेस्ट भी करवाया जहां मुझे क्लीन चिट दिया गया। लेकिन मैं घर पर ही रहकर सेल्फ-आइसोलेशन में रहूंगा'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Bollywood Actor Anupam Kher Isolate Himself As He Returns From America
Shabana Azmi - फोटो : Social Media

अनुपम ही बल्कि अभिनेत्री शबाना आजमी ने भी खुद को आइसोलेट किया हुआ है। शबाना हाल ही में बुडापेस्ट से लौटी हैं। और सुरक्षा की दृष्टि से ये कर रही हैं। शबाना ने इस बात की जानकारी एक ट्वीट के जरिए दी है। अपने ट्वीट में शबाना ने लिखा, 'मैं 15 मार्च को बुडापेस्ट से लौटी हूं। अब मैं 30 मार्च तक आईसोलेशन में रहूंगी।'
 

विज्ञापन
Coronavirus Bollywood Actor Anupam Kher Isolate Himself As He Returns From America
कनिका कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि इस संक्रमण की वजह से भारत में कई लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। वहीं सेलिब्रिटीज की बात करें तो हाल ही में सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजीटिव पाई गई हैं। कनिका के पॉजीटिव पाए जाने पर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल कनिका हाल ही में लंदन से लौटी थीं। यहां से कनिका लखनऊ में एक पार्टी अटेंड करने पहुंची थी। कनिका के पॉजीटिव पाए जाने पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed