फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड पर कोरोना का असर और सुब्रमण्यम स्वामी से भिड़े जावेद अख्तर, पांच खबरें

Tue, 17 Mar 2020 12:03 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 17 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus effect on bollywood and Javed Akhtar Clash Subramanian Swamy entertainment news
Bollywood - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए हर देश की सरकार पूरी कोशिश कर रही है। ये वायरस धीरे-धीरे पूरी दुनिया को संक्रमित करता जा रहा है। इस खतरनाक वायरस से दुनियाभर में अब तक साढ़े छह हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कोरोना वायरस से करीब एक लाख सत्तर हजार लोग संक्रमित हैं। अकेले भारत में इस वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़कर 110 से ऊपर हो गई है। दुनियाभर में बढ़तेे विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया। 



प्रियंका से लेकर दीपिका तक, ये हस्तियां कोरोना वायरस के बारे में फैला रही हैं जागरूकता

Coronavirus effect on bollywood and Javed Akhtar Clash Subramanian Swamy entertainment news
Riteish Deshmukh, Bipasha Basu - फोटो : amar ujala

अन्य देशों की तरह भारत भी कोरोना वायरस के प्रकोप से जूझ रहा है। अब तक देश में 110 से ज्यादा लोग इस खतरनाक वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस वायरस से दो लोगों की मौत भी हो चुकी हैं। कोरोना वायरस को लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री भी काफी गंभीर नजर आ रही हैं, यही वजह है जो कई फिल्म निर्माता-निर्देशकों ने अपनी फिल्मों की शूटिंग को फिलहाल के लिए रोक दिया है। वहीं कई सितारे भी अपने कार्यक्रम को रद्द कर चुके हैं। इस बीच अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री बिपाशा बसु कोरोना वायरस पीड़ितों पर भड़की हैं। 

अस्पताल से भागे कोरोना वायरस के 11 मरीज तो भड़के रितेश-बिपाशा, गुस्से में बोली ये बात

Coronavirus effect on bollywood and Javed Akhtar Clash Subramanian Swamy entertainment news
neha dhupia - फोटो : social media

अपने रियलिटी शो एमटीवी रोडीज के ऑडिशन में एक लड़के को गाली देने के बाद से बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धुपिया सुर्खियों में हैं। एक लड़की को थप्पड़ मारने पर नेहा धूपिया ने उस लड़के को नेशनल टीवी पर गुस्से में गाली बक दी। नेहा धूपिया का इस तरह का बर्ताव देखकर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनकी काफी आलोचना कर रहे हैं। इस बीच नेहा धूपिया का सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक लड़की द्वारा लड़के को थप्पड़ मारने पर गुस्सा होती दिखाई दे रही हैं। 

लड़के को गाली देने के बाद अब लड़की पर भड़कीं नेहा धूपिया, कहा- 'तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई...'

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus effect on bollywood and Javed Akhtar Clash Subramanian Swamy entertainment news
karan johar - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस के बॉलीवुड इंडस्ट्री में असर दिखने लगा है। प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (इम्पा), वेस्टर्न इंडिया फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (डब्लूआईएफपीए), इंडियन फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स काउंसिल (आईएफटीपीसी), इंडियन फिल्म एंड टीवी डायरेक्टर्स एसोसिएशन (इफ्टडा) और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एमप्लाईज (एफडब्लूआईसीई) के बाद मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने भी अपने प्रोडक्शन हाउस को कुछ समय तक बंद करने का फैसला किया है। करण जौहर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक नोट साझा करते हुए इस बात की घोषणा की है।

कोरोना वायरस का पड़ा बॉलीवुड पर असर, करण जौहर ने भी धर्मा प्रोडक्शन किया बंद

विज्ञापन
Coronavirus effect on bollywood and Javed Akhtar Clash Subramanian Swamy entertainment news
Javed Akhtar and Subramanian Swamy - फोटो : Social Media

गीतकार जावेद अख्तर और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के बीच शुरु हुआ ट्विटर वॉर अब बढ़ता ही जा रहा है। पिछले दिनों सुब्रमण्यम स्वामी के एक ट्वीट पर जावेद अख्तर बुरी तरह भड़क गए थे। जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और अब दोनों खुलकर आमने-सामने आ गए हैं।

ट्विटर पर सुब्रमण्यम स्वामी से भिड़े जावेद अख्तर, बोले- 'जाकर पतंग उड़ाओ...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed