फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस की वजह से अमेरिका से भारत आईं खुशी कपूर, ऐसे रख रही हैैं अपना ख्याल

Sat, 14 Mar 2020 06:34 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 14 Mar 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in india Khushi Kapoor used Sanitizer due to Covid 19 at airport with Boney Kapoor
Khushi Kapoor, Boney Kapoor - फोटो : social media

कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया गया है। कोरोना वायरस से दुनियाभर में 5000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि इस वायरस से संक्रमण के मामले रोज बढ़ते जा रहे हैं। अब तक भारत में कोरोना वायरस के 80 से ज्यादा मामले आ चुके हैं। आम लोगों से लेकर बड़ी हस्तियां भी कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए हर संभव कोशिश कर रही हैं। हाल ही में अमेरिकी राष्टपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस वायरस की वजह से हेल्थ इमरजेंसी लागू कर दी है। 

coronavirus in india Khushi Kapoor used Sanitizer due to Covid 19 at airport with Boney Kapoor
Khushi Kapoor, Boney Kapoor - फोटो : social media

अमेरिका में हेल्थ इमरजेंसी लागू होने के बाद वहां शैक्षिक संस्थान सहित अन्य कार्यालयों को बंद कर दिए गया है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की बहन खुशी को एयरपोर्ट  पर देखा गया। वह पिता बोनी कपूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दीं। इस दौरान खुशी कपूर को देखकर कहा जा सकता कि वह कोरोना वायरस से बचने के लिए अपना पूरा ख्याल रख रही हैं क्योंकि एयरपोर्ट से निकलने के बाद उन्होंने सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया। पिता के साथ खुशी कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Thousands of schools in seven states plus the District of Columbia were set to close as governors ordered statewide shutdowns, a dramatic escalation in the U.S. response to the coronavirus pandemic. Over 250000 Indian students study in the US. With schools off or declared holidays - many like #kushikapoor are heading back home to be with their families. #boneykapoor . . . #CoronaVirus #covid_19 #viralbhayani @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

coronavirus in india Khushi Kapoor used Sanitizer due to Covid 19 at airport with Boney Kapoor
Khushi Kapoor, Boney Kapoor - फोटो : social media

इस वीडियो को viralbhayani ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। वीडियो में खुशी कपूर अपने पिता बोनी कपूर के साथ गाड़ी के पास आती हैं और फिर गाड़ी में बैठते ही सबसे पहले वह अपने हाथों को सैनिटाइजर से साफ करती हुई दिखाई देती हैं। जाहिर है कि खुशी अन्य सितारों की तरह कोरोना वायरस से खुद को बचा रही हैं। वहीं गौरतलब है कि खुशी कपूर अमेरिका में पढ़ाई कर रही हैं। अमेरिका में हेल्थ इमरजेंसी लागू के चलते ही वह वापस भारत आई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus in india Khushi Kapoor used Sanitizer due to Covid 19 at airport with Boney Kapoor
Amitabh Bachchan, Kartik Aaryan - फोटो : amar ujala

दूसरी ओर बॉलीवुड के कई सितारे अपने फैंस और लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिए एहतियातन बर्तने की सलाह दे रहे हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस के लिए हाल ही में एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में वह अवधि भाषा में कविता बोलते नजर आ रहे हैं। इस कविता के जरिए अमिताभ बच्चन ने फैंस को कोरोना वायरस से संभलकर रहने की सलाह दी। इनके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, अनिल कपूर और कार्तिक आर्यन सहित कई फिल्मी सितारे ने अपने फैंस को कोरोना वायरस से बचने की सलाह दे रहे हैं और जरूरी सावधानियां बर्तने को कहा है।

विज्ञापन
coronavirus in india Khushi Kapoor used Sanitizer due to Covid 19 at airport with Boney Kapoor
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात करें भारत में कोरोना वायरस की तो इससे संक्रमित लोगों की संख्या शनिवार को 84 पहुंच गई। वहीं अब तक 10 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि दो की मौत हो चुकी है। शनिवार को नागपुर में कोरोना वायरस से संक्रमण का एक और मामला सामने आया है। वहीं बॉम्बे हाईकोर्ट ने निर्देश दिए हैं उसकी सभी पीठों में 16 मार्च के बाद से अगले एक सप्ताह तक सिर्फ जरूरी मामलों की सुनवाई ही होगी। इसके अलावा केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले मरीजों के परिवारवालों को चार लाख रुपये के मुआवजा देने का एलान किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed