पूरे देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस वायरस ने बॉलीवुड और टीवी के सितारों को भी अपना शिकार बना लिया है। हाल ही में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। वहीं कई टीवी सितारों के भी कोरोना वायरस संक्रमित होने की खबर है। इस बीच साउथ सिनेमा के अभिनेता ध्रुव सर्जा और उनकी पत्नी भी कोरोना का शिकार हो गए हैं।
बॉलीवुड के बाद अब साउथ सिनेमा में भी बढ़ा कोरोना का कहर, पत्नी सहित ये अभिनेता हुआ संक्रमित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ध्रुव सर्जा कन्नड़ सिनेमा के मशहूर कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि वह और उनकी पत्नी प्रेरणा शंकर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। ध्रुव सर्जा ने ट्विटर पर इस बारे में जानकारी देते हुए उन लोगों को अपना कोविड-19 का टेस्ट करवाने की सलाह दी है, जो बीते कुछ समय में उनके और उनकी पत्नी के संपर्क में आए थे।
ध्रुव सर्जा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मुझे और मेरी पत्नी में कोविड-19 के हल्के लक्षणों का पता चला है और इसलिए हमने खुद को अस्पताल में भर्ती करवा लिया है। मुझे यकीन है कि हम सभी जल्द ठीक हो जाएंगे! वह सभी लोग जो हमारे संपर्क में थे, कृपया अपना टेस्ट करवा लें, और सुरक्षित रहें।' ट्विटर पर इस बात का खुलासा करने के बाद ध्रुव सर्जा के फैंस उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
My wife and I have both been tested positive for COVID-19 with mild symptoms and hence chosen to get ourselves hospitalised. I’m sure we’ll be back all fine! All those who were in close proximity with us please get yourselves tested and remain safe.
— Dhruva Sarja (@DhruvaSarja) July 15, 2020
ಜೈ ಆಂಜನೇಯ 💪🏼
आपको बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद से अस्तपाल में भर्ती हैं। शनिवार को दोनों मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हुए थे। इसके बाद उनके परिवार के अन्य सदस्यों का भी कोविड-19 का टेस्ट हुआ जिसमें जया बच्चन को छोड़कर ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं।
गौरतलब है कि बच्चन परिवार के अलावा अभिनेता अनुपम खेर के कुछ परिजन भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। ऐसे में फैंस बच्चन और खेर परिवार के जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहा है। वहीं बात करें देश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों की तो केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 29 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और 582 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही अब देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 9,36,181 हो गई है। जिनमें से 3,19,840 सक्रिय मामले हैं, 5,92,032 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 24,309 लोगों की मौत हो चुकी है।
पढ़ें: पारस ने अंगूठी पहनाकर माहिरा से किया अपने प्यार का इजहार! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो