फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस अभिनेता ने दी थी पूरे स्टाफ को एडवांस सैलरी, अब बेघर लोगों के लिए कर रहे ये काम

Tue, 31 Mar 2020 02:30 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 31 Mar 2020 02:30 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Lockdown prakash raj providing food to 250 homeless people
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन से सबसे ज्यादा गरीब और मजदूर तबका प्रभावित हुआ है। शहरों में रह रहे मजदूरों के अभी भी अपने गांवों की ओर जाने का सिलसिला जारी है। कई सौ किलोमीटर की यात्रा के दौरान उन्हें ना तो खाना नसीब हो रहा है, ना ही पानी। ऐसे में देश की दिग्गज हस्तियां सरकार के राहत कोष में फंड जमा करा रही हैं जिससे प्रभावित लोगों तक मदद पहुंच सके।

Coronavirus Lockdown prakash raj providing food to 250 homeless people
Prakash Raj - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

बॉलीवुड सितारे भी आर्थिक रूप से मदद कर रहे हैं। इस कड़ी में अभिनेता प्रकाश राज ने प्रभावितों की ओर राहत का हाथ बढ़ाया है। प्रकाश राज ने अपने स्टाफ को भी एडवांस सैलरी देने का एलान किया था। 

Coronavirus Lockdown prakash raj providing food to 250 homeless people
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

प्रकाश राज ने ट्वीट किया कि 'हर दिन 250 बेघर लोगों, दिहाड़ी मजदूरों को कोवलम में खाना खिला रहे हैं। यह केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, हमारी भी है। चलिए इंसानियत को सेलिब्रेट करें। कृपया अपने आस-पास के किसी एक परिवार की मदद करें।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Lockdown prakash raj providing food to 250 homeless people
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

प्रकाश राज ने अपने प्रोडक्शन हाउस और फिल्मों में काम करने वाले लोगों के लिए बेहद खास काम किया। उन्होंने अपने स्टाफ और फिल्म क्रू के लोगों को दो महीने की एडवांस में सैलरी दे दी है। इतना ही नहीं अभिनेता ने ये भी कहा कि इसके बावजूद उनके स्टाफ के किसी भी व्यक्ति को, किसी भी चीज की जरूरत पड़ेगी तो वह उसके लिए भी खड़े रहेंगे।

विज्ञापन
Coronavirus Lockdown prakash raj providing food to 250 homeless people
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

प्रकाश राज ने ये बात अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के जरिए कही। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'जनता कर्फ्यू... मेरे जमा फंड की ओर देखो, मेरे फार्म्स, घर, फिल्म प्रोडक्शन, संस्थाओं और निजी स्टाफ से जुड़े सभी लोगों को मई तक की एडवांस सैलरी दे दी है। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग के कारण मेरी तीन फिल्मों के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को कम से कम आधी तनख्वाह दे दी है। मैं आगे भी लगातार उनके लिए कुछ करता रहूंगा जो मुझसे बन सकेगा।' 

मर उजाला टॉप 5: हर रोज देखें इनमें से कोई एक वेब सीरीज, चुटकियों में गुजर जाएगा पूरा हफ्ता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed