देश में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में बॉलीवुड के सितारे भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। एक तरफ ये सितारे अपने फैंस को घर पर रहने की सलाह दे रहे हैं तो वहीं अब केंद्र और राज्य सरकार की आर्थिक सहायता भी कर रहे हैं। कई सितारे अभी तक आर्थिक सहायता के लिए आगे आ चुके हैं। ऐसे में अब इस लिस्ट में दिग्गज गायिका लता मंगेशकर का नाम भी शामिल हो गया है।
Coronavirus: कोविड 19 से जंग के खिलाफ आगे आईं लता मंगेशकर, इतने लाख रुपये से की आर्थिक सहायता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लता मंगेशकर ने महाराष्ट्र सरकार के दान कोष में 25 लाख रुपये का दान किया है। इस बात की जानकारी खुद लता मंगेशकर ने सोशल मीडिया पर की। लता मंगेशकर ने मराठी में सोशल मीडिया पोस्ट करके इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी है। याद दिला दें कि इससे पहले भी लता मंगेशकर कोरोना वायरस पर अपनी राय सोशल मीडिया पर रख चुकी हैं।
बता दें कि 24 मार्च को लता मंगेशकर ने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'क्या क़ोरोना से लड़ने की ज़िम्मेदारी सिर्फ़ सरकार की है? क्या हमारा कोई दायित्व नहीं है? मेरी आप सबसे प्रार्थना है की सरकार का साथ दे अपने परिवारके ,ख़ुदके और समाज के स्वास्थ्य के रक्षक बनकर इस संकट का सामना करें....।'
गौरतलब है कि लता मंगेशकर से पहले भी कई सितारे पीएम और सीएम राहत कोष में दान कर चुके हैं। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने 25 करोड़ रुपये के साथ कोरोना के खिलाफ जंग में सरकार की आर्थिक सहायता की थी। वहीं अभिनेता वरुण धवन भी पीएम और सीएम राहत कोष में कुल 55 लाख रुपये का दान कर चुके हैं। इसके साथ ही रणदीप हुड्डा, गुरु रंधावा, शिल्पा शेट्टी, अनुष्का शर्मा और बादशाह सहित कई सितारे मदद के लिए आगे आ चुके हैं।
This is that time when all that matters is the lives of our people. And we need to do anything and everything it takes. I pledge to contribute Rs 25 crores from my savings to @narendramodi ji’s PM-CARES Fund. Let’s save lives, Jaan hai toh jahaan hai. 🙏🏻 https://t.co/dKbxiLXFLS
इसके साथ ही बात कोरोना वायरस के प्रकोप की करें तो अभी तक देश में कुल 1251 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं पूरे विश्व में ये संख्या 764,866 तक पहुंच गई है। वहीं भारत में कोरोना के चलते मौत का आंकड़ा 32 तक पहुंच गया है। हालांकि राहत की बात है कि कोरोना के बाद देश में ठीक हुए मरीजों की संख्या भी बढ़ते हुए अभी तक 100 पहुंच गई है।