फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सालभर ही चल पाई प्रतीक बब्बर की शादी, टूटने की कगार पर रिश्ता!

Tue, 31 Mar 2020 02:18 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 31 Mar 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
is Prateik Babbar Facing Trouble in Marriage with Sanya Sagar only in a Year
prateik babbar

बॉलीवुड हो या टेलीविजन इंडस्ट्री दोनों में जितनी जल्दी रिश्ते बनते हैं। उससे कहीं ज्यादा जल्दी रिश्ते टूटते भी हैं। इसकी बानगी हमेशा से ही देखने को मिलती रहती है। चाहे शादीशुदा जोड़े हों या रिलेशनशिप में हों। एक पल ही साथ दिखते हैं तो दूसरे पल ही जुदा हो जाते हैं। हाल ही ममें एक ऐसे ही अभिनेता हैं जिनकी शादी को अभी एक साल ही हुआ है और दोनों पति-पत्नी एक दूसरे से अलग रह रहे हैं।

is Prateik Babbar Facing Trouble in Marriage with Sanya Sagar only in a Year
Prateik Babbar Sanya Sagar - फोटो : Instagram

ये अभिनेता हैं राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे और अभिनेता प्रतीक बब्बर। प्रतीक बब्बर की शादी को इसी साल जनवरी में एक साल पूरा हुआ है। लेकिन खबरें हैं कि प्रतीक इन दिनों अपनी पत्नी सान्या से अलग रह रहे हैं। खबरों की मानें तो दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। जिस वजह से दोनों ने अलग-अलग रहने का फैसला कर लिया है। हालांकि अभी इन खबरों की भी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

is Prateik Babbar Facing Trouble in Marriage with Sanya Sagar only in a Year
Prateik Babbar Sanya Sagar - फोटो : Instagram

स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक प्रतीक बब्बर और सान्या सागर के बीच इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहा है। प्रतीक और सान्या का रिश्ता काफी खराब मोड़ पर पहुंच गया है। जिसकी वह से ये दोनों कई हफ्तों से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि जब प्रतीक से फोन पर इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने ये कहकर इस बात को टाल दिया कि 'ऐसा कुछ नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
is Prateik Babbar Facing Trouble in Marriage with Sanya Sagar only in a Year
Prateik Babbar

वहीं इस रिपोर्ट में ये भी खुलासा किया गाय है कि सान्या बब्बर परिवार के किसी भी पारिवारिक कार्यक्रम में शरीक नहीं हो रही हैं। हाल ही में राज बब्बर की एनिवर्सी पार्टी और होली सेलिब्रेशन दोनों से ही सान्या नदारद दिखीं। जिसके बाद ये अटकलें लगाई जाने लगीं कि प्रतीक और सान्या के बीच कुछ ठीन नीहं चल रहा है। तो वहीं सान्या ने भी प्रतीक को इस महीने हुए प्ले में इनवाइट नहीं किया था। जिससे ये चर्चाएं और भी ज्यादा तेज हो गई हैं।

विज्ञापन
is Prateik Babbar Facing Trouble in Marriage with Sanya Sagar only in a Year
Prateik Babbar - फोटो : social media

प्रतीक ने अपने सोशल मीडिया से सान्या के साथ की सबी तस्वीरें भी हटा दी हैं और दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है। गौरतलब है कि प्रतीक और सान्या की शादी 23 जनवरी 2019 में हुई थी। शादी की सभी रस्में बड़ी ही धूमधाम से अदा की गई थीं। तीन दिनों तक चली इस शादी ने खूब लाइमलाइट बटोरी थी। इसके बाद दोनों के हनीमून के फोटोज भी काफी चर्चा का विषय रहे थे। बता दें कि प्रतीक बब्बर राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे हैं। तो वहीं सान्या सागर बीएसपी लीडर पवन सागर की बेटी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed