अभिनेता अभिषेक बच्चन के कोरोना संक्रमित होने के बाद उनसे जुड़े लोगों का भी कोविड-19 का टेस्ट किया गया है। इन लोगों में अभिनेता अमित साध का भी नाम शामिल हैं। हाल ही में अमित साध और अभिषेक बच्चन ने एक वेब सीरीज के लिए साथ काम किया था। ऐसे में अमित साध का भी कोविड-19 टेस्ट हुआ जिसकी रिपोर्ट अब आ गई है।
अभिषेक बच्चन के साथ हाल ही में काम कर चुके अमित साध का हुआ कोरोना टेस्ट, सामने आई रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमित साध ने सोशल मीडिया पर अपनी रिपोर्ट के बारे में बताया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपनी सेहत को लेकर ट्वीट किया। जिसमें अमित साध ने बताया कि उनकी कोविड-19 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। साथ ही अपने ट्वीट में अमित साध ने उनके लिए चिंता जाहिर करने वाले फैंस का शुक्रिया भी अदा किया है।
अमित साध ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मेरे लिए प्रार्थना और चिंता जाहिर करने के लिए धन्यवाद। मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मेरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। बहुत से लोग इससे लड़ रहे हैं। उनके लिए मेरी दुआ और विचार जारी रहेंगे। एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत होती है।' अमित साध के इस ट्वीट पर उनके कई फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Thank you for your prayers and concerns. This is the only time I say happily I am negative. To all people battling this, my prayers and thoughts continue. Love you. Togetherness is the only strength ! 🙏🏻
गौरतलब है कि अमित साध और अभिषेक बच्चन ने हाल ही में एक वेब सीरीज के लिए साथ काम किया था जिसके लिए उन्हें स्टूडियो में जाना पड़ रहा था। वहीं शनिवार को अभिषेक और अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया कि वह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जिसके बाद अमित साध ने भी अपना कोविड-19 का टेस्ट करवाना बेहतर समझा।
आपको बता दें कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना संक्रमित होने के बाद से मुंबई स्थित नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। उनके साथ अभिनेता अभिषेक बच्चन भी मौजूद हैं। अमिताभ और अभिषेक को कोरोना संक्रमित होने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों का भी कोविड-19 टेस्ट हुआ जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या कोरोना से संक्रमित पाई गईं।
पढ़ें: अमिताभ बच्चन की ये फिल्म है कार्तिक आर्यन की सबसे फेवरेट, अपने इस किरदार को करते हैं सबसे ज्यादा पसंद