मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस को मात दे दी है। उनकी कोविड-19 की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद दो अगस्त को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद बिग बी के फैंस सोशल मीडिया पर काफी खुशी जाहिर कर रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं दो अगस्त की तारीख अमिताभ बच्चन की जिदंगी में कितना मायने रखती है ?
अमिताभ बच्चन ने कोरोना से जीती जंग, इस वजह से दो अगस्त की तारीख उनकी जिंदगी के लिए रही है खास !
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी हां, दो अगस्त की तारीख अमिताभ बच्चन के लिए बेहद महत्वपूर्ण रही है। इसी दिन 38 साल पहले मौत को मात देते हुए उन्हें अस्पातल से छुट्टी मिली थी। यह संयोग अमिताभ बच्चन की फिल्म कुली के हादसे से जुड़ा था। फिल्म कुली में अमिताभ बच्चन, कादर खान, वहीदा रहमान, पुनीत इस्सर और ऋषि कपूर मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में फाइट के एक सीन को फिल्माते हुए अमिताभ बच्चन गलती से पुनीत इस्सर के हाथों बुरी तरह से घायल हो गए थे।
अमिताभ बच्चन के पेट और आंत में गंभीर चोट आई थी। इस हादसे के बाद उनका मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में लंबा इलाज चला था। करीब आठ घंटों के ऑपरेशन और उसके बाद लंबा इलाज चला था। अमिताभ बच्चन की हालत इतनी गंभीर हो गई थी कि देशभर में मौजूद उनके हजारों फैंस सलामती की दुआ मांगने लगे थे, लेकिन बिग बी ने दो अगस्त को मौत को मात दी और अस्पताल से छुट्टी लेकर घर लौटे थे।
दो अगस्त की तारीख कितनी अहम है इसका पता अमिताभ बच्चन के बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन की ओर से पिछले साल साझा की एक पोस्ट से भी चलता है। अभिषेक बच्चन ने पिता की तस्वीर साझा करते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की पोस्ट में लिखा था, '37 साल पहले ब्रीच कैंडी अस्पताल से मेरे पिता ठीक होकर आए थे। आज दो अगस्त को हम लोग उनका दूसरा जन्मदिन मनाते हैं। जो डॉक्टरों द्वारा चमत्कारी रूप से पुनर्जीवित हुए थे।'
A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on
अभिषेक बच्चन के पिछले साल के इस पोस्ट से जाहिर होता है कि दो अगस्त की तारीख अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के लिए काफी अहम होती है। आपको बता दें कि बीती 11 जुलाई को अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। जब से उनका इलाज मुंबई के नानावती अस्पताल में चल रहा था। वहीं अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन भी कोरोना से संक्रमित हो गई थीं। हालांकि अब पूरा बच्चन परिवार कोरोना से मुक्त हो गया है।