दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। धर्मेंद्र अब भले की फिल्मों से दूर चल रहे हों, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के जुड़े रहते हैं। साथ ही अपनी खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं। इस बार धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर अपने फिल्मी सफर के खास पल को याद किया है।
VIDEO: जब दिलीप कुमार से तारीफ सुनकर भावुक हो गए थे धर्मेंद्र, पैर छूकर लिया था आशीर्वाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मेंद्र ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक थ्रोबैक वीडियो साझा किया है। उनका यह वीडियो फिल्मफेयर अवॉर्ड शो का है। वीडियो में धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के हाथों से फिल्मफेयर अवॉर्ड लेते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में धर्मेंद्र और दिलीप कुमार के साथ खूबसूरत अदाकारा सायरा बानो भी दिखाई दे रही हैं।
इस थ्रबैक वीडियो में दिलीप कुमार धर्मेंद्र को फिल्मफेयर अवॉर्ड देते हुए उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में दिलीप कुमार धर्मेंद्र के अभिनय के अलावा उनके व्यक्तित्व की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहे है कि अपनी तारीफ को सुनकर धर्मेंद्र दिलीप कुमार के पैर छूने लगते हैं। इस वीडियो को साझा करते धर्मेंद्र ने कैप्शन भी लिखा है।
धर्मेंद्र ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'फिल्म इंडस्ट्री के खुदा से ये हौसला अफजाई।' सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र का यह थ्रोबैक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बता दें कि धर्मेंद्र और दिलीप कुमार हिंदी सिनेमा की शानदार कलाकारों में से एक हैं।
इन दोनों कलाकारों ने लंबे समय तक फिल्मों में अपने अभिनय से हमेशा लाखों दिलों को जीता है। धर्मेंद्र और दिलीप कुमार एक साथ फिल्म भी कर चुके हैं। इन दोनों को साल 1966 में आई फिल्म परी और साल 1972 में आई अनोखा मिलन में देखा गया था। इन दोनों कलाकारों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
पढ़ें: सुशांत की मौत पर इस अभिनेत्री का बड़ा बयान, कहा- 'अभिनेता की मैनेजर की मौत की जांच हो, सुलझ जाएगी पूरी गुत्थी'