फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करण जौहर ने की सोशल मीडिया पर वापसी, सुशांत सिंह राजपूत केस में ट्रोल किए जाने पर बनाई थी दूरी

Sun, 02 Aug 2020 08:13 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 02 Aug 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
karan johar back on social media comment on ranveer singh live chat
करण जौहर,सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म और गुटबाजी को लेकर जोरदार बहस छिड़ी। इस दौरान फिल्ममेकर करण जौहर को खूब ट्रोल किया गया। जिसकी वजह से करण जौहर इंस्टाग्राम से गायब हो गए लेकिन अब उन्होंने फिर से सोशल मीडिया पर वापसी की है।

karan johar back on social media comment on ranveer singh live chat
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, अभिनेता रणवीर सिंह एक लाइव सेशन कर रहे थे। वो एफए कप में आर्सेनल की जीत पर खुश होते दिखे। रणवीर इस जीत की खुशी फैंस के साथ साझा कर रहे थे। तभी उनके फैंस और दोस्त इस लाइव से जुड़ गए। इसी बीच करण जौहर का कमेंट भी दिखाई दिया। करण जौहर ने हंसने वाला इमोजी बनाया। 

karan johar back on social media comment on ranveer singh live chat
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर के सोशल मीडिया पर दूरी बनाने के बाद से उन पर लगातार यूजर्स की नजर थी। हालांकि करण का यह अकाउंट प्राइवेट था। बता दें कि करण जौहर सोशल मीडिया पर सबसे सक्रिय रहने वाले अभिनेताओं में से एक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
karan johar back on social media comment on ranveer singh live chat
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत के निधन के बाद करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण के कई वीडियोज वायरल हो चुके हैं। सुशांत के फैंस का आरोप है कि आउटसाइडर्स होने की वजह से शो में उनका जानबूझकर मजाक उड़ाया गया। करण जौहर के अलावा शो में पहुंचीं आलिया भट्ट और सोनम कपूर के वीडियोज भी वायरल हुए।

विज्ञापन
karan johar back on social media comment on ranveer singh live chat
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले सुशांत केस में धर्मा प्रोडक्शंस के सीईओ अपूर्व मेहता से पूछताछ की गई थी। मुंबई पुलिस ने जानकारी दी थी कि करण जौहर का बयान भी दर्ज किया जाएगा। सुशांत ने धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ड्राइव में काम किया था। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई। खबर है कि प्रोडक्शन टीम से सुशांत की अनबन हुई थी। ऐसे में पुलिस यह जानना चाहती है कि क्या करण जौहर और सुशांत के बीच भी कोई मनमुटाव था।

सुशांत केस में मुंबई पुलिस और 'बॉलीवुड गैंग' पर भड़कीं तनुश्री दत्ता, बताया किस तरह होता है पर्दे के पीछे का खेल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed