अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत अभी तक उनके फैंस और चाहने वालों के लिए रहस्य बनी हुई है। इस मामले में मुंबई और बिहार पुलिस अपने- अपने स्तर पर जांच कर रही है। वहीं सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अब तक उनके फैंस और बॉलीवुड सितारे लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने भी उनकी मौत के बारे में बड़ी बात बोली है।
सुशांत की मौत पर इस अभिनेत्री का बड़ा बयान, कहा- 'अभिनेता की मैनेजर की मौत की जांच हो, सुलझ जाएगी पूरी गुत्थी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या से एक हफ्ते पहले उनकी मैनेजर दिशा सालियन ने भी बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या की थी। ऐसे में दोनों की मौत को लेकर बहुत से लोग अपनी अलग- अलग राय दे रहे हैं। अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने भी सुशांत सिंह राजपूत और उनकी मैनेजर दिशा सालियन की मौत के बारे में ट्विटर पर बड़ी बात बोली है।
सिमी ग्रेवाल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि दिशा सालियन की मौत की जांच अच्छे से हो, तो सुशांत सिंह राजपूत केस की गुत्थी अपने आप सुलझ जाएगी।
सिमी ग्रेवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'दिशा सालियन की मौत की जांच जरूर होनी चाहिए। इस पहलू को अनदेखा क्यों किया गया? उसकी जांच से उस साजिश से पर्दा उठ जाएगा जो सुशांत सिंह राजपूत की हत्या से जुड़ी हुई है। सीबीआई को मामले की जांच करनी चाहिए। हमें सच्चाई जाननी है, अब नहीं रुक सकते।' सोशल मीडिया पर सिमी ग्रेवाल का ट्वीट वायरल हो रहा है।
#DishaSalian death must be investigated.Why was it ignored?? It will reveal the truth of the conspiracy linked to the murder of #SSR. #CBIforShushant MUST investigate. We demand the truth. We can't be stopped now..🙏
आपको बता दें कि बीते करीब एक हफ्ते से बिहार पुलिस की एक टीम सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुंबई में जांच कर रही है। इस मामले में बिहार पुलिस ने तब हस्तक्षेप किया है जब सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पटना में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है।
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच करेंगे बिहार पुलिस के ये एसपी, इन निर्देशक ने दर्ज करवाया बयान