फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थेरेपिस्ट के बयान पर सुशांत सिंह राजपूत के जीजा ने उठाए सवाल, कहा- 'दो महीने में कैसे तय कर लिया'

Sun, 02 Aug 2020 06:18 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 02 Aug 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput brother in law reaction to therapist and takes rhea chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : यूट्यूब

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके डिप्रेशन की बात सामने आई थी। इस मामले में सुशांत का इलाज कर रहीं थेरेपिस्ट सुसैन वॉकर का बयान सामने आया है। सुसैन का कहना था कि सुशांत को लेकर रिया चक्रवर्ती काफी सपोर्टिव थीं। थेरेपिस्ट के सामने आने के बाद सुशांत के जीजा ने सवाल उठाए हैं। 

sushant singh rajput brother in law reaction to therapist and takes rhea chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत के जीजा विशाल कीर्ति अपने ब्लॉग में लिखते हैं कि 'सुशांत और रिया उनसे (सुसैन) नवंबर, दिसंबर 2019 में सलाह लेते थे।' सुशांत के साथ संबंधों पर विशाल ने लिखा कि 'मैं उसे आठवीं कक्षा साल 1997 से लेकर, उसकी बहन कीर्ति से शादी तक से जानता हूं। वो और मैं एक ही स्कूल में थे। मैं और श्वेता एक ही कक्षा में थे जबकि वो एक क्लास छोटा था।' 

sushant singh rajput brother in law reaction to therapist and takes rhea chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

विशाल ने सुसैन पर सवाल उठाते हुए कहा कि कि 'वह दो महीने से भी कम समय में कैसे उसका मूल्यांकन करती हैं।' विशाल ने कहा कि 'मानसिक बीमारी का इलाज एक कठिन काम है। आपको व्यक्ति को बहुत बारीकी से इलाज करना पड़ता है और लंबे समय तक देखना होता है। सुसैन दो महीने से भी कम समय में सुशांत का इलाज कर रही थीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput brother in law reaction to therapist and takes rhea chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सुशांत मामले में मुंबई पुलिस के अलावा बिहार पुलिस भी जांच में जुटी है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि सुशांत जो दो सिम कार्ड अपने साथ रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी के नाम के इस्तेमाल करते थे, उनसे किसको किसको कॉल किए गए और उस पर किसके किसके फोन आए। इस मामले में पटना में दर्ज एफआईआर को मुंबई स्थानांतरित किए जाने के लिए रिया ने सुप्रीम कोर्ट में जो अपील दायर की है, उसकी सुनवाई 5 अगस्त को होनी है।

विज्ञापन
sushant singh rajput brother in law reaction to therapist and takes rhea chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ दिनों पहले ही सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती और कई अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि रिया ने सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाया। यही नहीं उनका कहना था कि रिया ने सुशांत के पैसों का गलत इस्तेमाल भी किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed