फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: आर्थिक मदद के बाद अब शाहरुख ने की एक और बड़ी पेशकश, बीएमसी ने भी की तारीफ

Sat, 04 Apr 2020 03:08 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 04 Apr 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Shah rukh Khan and Gauri Khan gave their   personal office to bmc for quarantine
shah rukh khan, gauri khan - फोटो : social media

कोरोना वायरस का प्रकोप अब भारत में तेजी से फैल रहा है। इस खतरनाक वायरस की जद में 2900 से ज्यादा लोग आ चुके हैं। जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें हर संभव कोशिश कर रही हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए ही सरकार ने 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है। वहीं देश की कई बड़ी हस्तियां कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए आगे आ रही हैं।

Coronavirus outbreak Shah rukh Khan and Gauri Khan gave their   personal office to bmc for quarantine
Shah Rukh Khan - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के कई सितारों ने भी कोरोना वायरस की मार झेल रहे लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। अब तक कई सितारे आर्थिक रूप से लोगों की मदद करने का एलान किया है। वहीं इस बीच बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख अपनी मदद की वजह से खूब सुर्खियां बटोरी रहे हैं। शाहरुख खान ने कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की आर्थिक रूप से मदद करने के साथ गरीब, मजदूरों को राशन और जरूरत का सामान मुहैया करवाने के अलावा अपना ऑफिस भी कोरोना वायरस पीड़ितों के इलाज के लिए देने की पेशकश की है। 

Coronavirus outbreak Shah rukh Khan and Gauri Khan gave their   personal office to bmc for quarantine
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

जी हां अभिनेता शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान ने अपने 4 मंजिला ऑफिस को क्वारंटीन केंद्र बनाने की पेशकश कर दी है। उनके इस ऑफिस को क्वांरटीन बनाने के बाद बूढों, बच्चों और महिलाओं का इलाज हो सकेगा। इस बात की जानकारी पूजा ददलानी ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर इस जानकारी को साझा किया है। जिसमें लिखा है कि शाहरुख और गौरी खान ने अपने इस ऑफिस को बीएमसी को क्वारंटीन केंद्र बनाने के लिए दिया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Shah rukh Khan and Gauri Khan gave their   personal office to bmc for quarantine
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं इस जानकारी के साथ पूजा ददलानी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मुंबई के लोगों यह एकजुट होने का समय है, चलो एक साथ मिलें और इससे लड़ें। शाहरुख खान की तरफ से यह एक नि: स्वार्थ कदम है, जो मेरे और आस-पास के लोगों के लिए मिसाल कायम करेगा।' सोशल मीडिया पर पूजा ददलानी का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। वहीं बीएमसी ने भी शाहरुख खान को अपना ऑफिस क्वारंटीन केंद्र बनाने देने के लिए धन्यवाद किया है। 

विज्ञापन
Coronavirus outbreak Shah rukh Khan and Gauri Khan gave their   personal office to bmc for quarantine
shah rukh khan - फोटो : amar ujala

आपको बता दें कि शाहरुख खान ने हाल ही में कोरोना वायरस की आर्थिक रूप से मार झेल रहे और इस वायरस से पीड़ित लोगों की मदद का एलान किया था। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक नोट साझा किया था। इस नोट के जरिए उन्होंने बताया था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बनाए गए पीएम केयर फंड, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष, पर्सनल प्रोटेक्टिव किट देने, एक महीने तक मुंबई के 5500 परिवार को खाने और जरूरत का सामान देने और मजूदरों को खाना मुहैया करवाने की घोषणा की है। इतना ही नहीं शाहरुख खाने ने अपने नोट में कहा था कि वह कोरोना वायरस के खिलाफ जागरूकता फैलाने में भी मदद करेंगे। 

पढ़ें: मस्जिद बंद करने के समर्थन में एक बार फिर आए जावेद अख्तर, कहा- 'मैं फतवे की इस मांग का समर्थन करता हूं'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed