लॉकडाउन में सितारे एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड के पावरफुल कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह खूब मस्ती कर रहे हैं। दोनों आए दिन सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज शेयर करते रहते हैं। अब दीपिका-रणवीर का एक नया वीडियो सामने आया है।
किसी 'मास्टरशेफ' से कम नहीं दीपिका, सोशल मीडिया पर रणवीर ने शेयर की रेसिपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बुमरैंग वीडियो साझा किया है। वीडियो में दीपिका और रणवीर मिलकर केक बना रहे हैं। इस दौरान केक बनाने की पूरी विधि वो एक-एक बुमरैंग वीडियो में दिखा रहे हैं। दीपिका को एप्रॉन और ग्लव्स पहने देखा जा सकता है।
वीडियो में रणवीर सिंह ने दीपिका को 'मास्टरशेफ' कहा है। वहीं एक अन्य तस्वीर में रणवीर खुद को पति परमेश्वर कह रहे हैं। रणवीर ने लिखा- 'पति परमेश्वर के लिए अपने हाथों से खाना बनाने वाली क्यूटी मेरी दीपू, लव यू बेब्स।'
A post shared by ARABIC FAN ACCOUNT (@deepikapadukone_arabfc) on
इससे पहले दीपिका ने रणवीर की एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें रणवीर सो रहे हैं और उनके सिर पर एक बैंड लगा हुआ है, जिस पर हसबैंड (HUSBAND) लिखा हुआ है। तस्वीर देख ऐसा लग रहा है जब रणवीर सो रहे थे तभी दीपिका ने ये शरारत की है।
कोरोना वायरस के चलते पीएम नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन का एलान किया है। इस बीच तमाम बॉलीवुड सितारे मदद के लिए आगे आए हैं। इस लिस्ट में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का भी नाम शामिल हो गया है। कपल ने आर्थिक मदद के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, 'मौजूदा परिस्थितियों में, छोटे से छोटा प्रयास भी मायने रखता है। हम पूरी विनम्रता के साथ पीएम केयर्स फंड में योगदान का संकल्प लेते हैं और आशा है कि आप भी इसमें योगदान देंगे। इस संकट की घड़ी में हम सब एक साथ हैं। जय हिंद। दीपिका और रणवीर।'
इस निर्माता ने की कोरोना को हराने की तैयारी, नहीं डिगेगी सबसे बड़ी फिल्म की रिलीज की तारीख