फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पैरासाइट' का रिव्यू चोरी करने के आरोप पर उर्वशी रौतेला ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'ये मैंने नहीं मेरी टीम ने किया'

Sat, 04 Apr 2020 02:39 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 04 Apr 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
Urvashi Rautela Parasite film tweet controversy spokesperson  says she did not do this social media team did
urvashi rautela - फोटो : twitter

फिल्मों से ज्यादा विवादों की वजह से सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) एक बार फिर से लाइमलाइट में हैं। हाल ही में आस्कर विजेता फिल्म 'पैरासाइट' (Parasite) अमेजॉन प्राइम पर रिलीज हुई। इस फिल्म का रिव्यू अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया था। इस रिव्यू को लेकर ही विवाद खड़ा हुआ था। अब अभिनेत्री के इसी रिव्यू पर प्रवक्ता ने सफाई दी है। 

Urvashi Rautela Parasite film tweet controversy spokesperson  says she did not do this social media team did
उर्वशी रौतेला - फोटो : amar ujala

दरअसल, उर्वशी ने 'पैरासाइट' फिल्म का जो रिव्यू शेयर किया था उस पर यूएस के एक लेखक ने आपत्ति जताई थी। लेखक ने उर्वशी पर उनका रिव्यू कॉपी पेस्ट करने का आरोप लगाया था। इस मामले के तूल पकड़ते ही अब अभिनेत्री के प्रवक्ता ने इस पूरे मामले पर सफाई दी। 

Urvashi Rautela Parasite film tweet controversy spokesperson  says she did not do this social media team did
उर्वशी रौतेला - फोटो : amar ujala

हिंदुस्तान टाइम्स वेबसाइट से बात करते हुए उर्वशी के प्रवक्ता ने कहा- 'ये जो कुछ भी हुआ है उसे उर्वशी की सोशल मीडिया टीम ने किया है। उर्वशी को इसके बारे में जानकारी नहीं थी। हम लोगों ने इसकी जांच की और उसके बाद जरूरी कदम उठाए। असुविधा के लिए माफी मांगते हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Urvashi Rautela Parasite film tweet controversy spokesperson  says she did not do this social media team did
urvashi rautela - फोटो : Social Media

ये ऐसा पहला मामला नहीं है जब अभिनेत्री पर पोस्ट चोरी करने का आरोप लगा हो। कुछ दिन पहले उर्वशी पर शबाना आजमी के एक्सीडेंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किया गया पोस्ट चोरी करने का आरोप लगा था। उस वक्त भी उर्वशी और पीएम मोदी के ट्वीट के हुबहू होने के स्क्रीनशॉट वायरल हुए थे। 

विज्ञापन
Urvashi Rautela Parasite film tweet controversy spokesperson  says she did not do this social media team did
Urvashi Rautela - फोटो : file photo

इसके अलावा 2018 में भी ऐसी खबरें आई थीं कि उर्वशी ने विदेशी सुपरमॉडल गिगी हदीद (Gigi Hadid) का पोस्ट कॉपी पेस्ट किया है। फिल्मी करियर की करें तो आखिरी बार अभिनेत्री फिल्म 'पागलपंती' में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

फैंस के लिए दोहरी खुशखबरी, 'महाभारत' के प्रसारण के बाद टीवी के 'कृष्ण' ने किया सोशल मीडिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed