फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन की वजह से विदेश में फंसी ये अभिनेत्री, खाने को नहीं मिला भारतीय खाना तो अब ऐसे कर रही हैं गुजारा

Mon, 30 Mar 2020 03:35 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 30 Mar 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
coronavirus pandemic Mahika Sharma stuck in london due to lockdown in   india for Coronavirus covid 19
Mahika Sharma - फोटो : file photo

चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को संकट में डाल दिया है। इस वायरस ने पूरी दुनिया के सात लाख से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। वहीं 34 हजार से ज्यादा लोगों ने इस महामारी के सामने अपने जिंदगी गवां दी है। दुनिया की कई सरकारों ने अपने देश को लॉकडाउन कर दिया है। भारत भी उनमें से एक हैं। भारत को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में सरकार की ओर से विशेष हिदायत दी गई है कि लोग अपने घर से ना निकलें और जहां हैं वहीं रहें। 

coronavirus pandemic Mahika Sharma stuck in london due to lockdown in   india for Coronavirus covid 19
Mahika Sharma - फोटो : file photo

भारत में लगे लॉकडाउन की वजह से कई लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही लोग एक जगह से दूसरी जगह जाने को मजबूर हैं। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेत्री माहिका शर्मा के फैंस के लिए बुरी खबर है। भारत में लगे लॉकडाउन की वजह से माहिका शर्मा लंदन में फंस गई हैं। इतना ही नहीं माहिका को खाने-पीने के संकट का भी सामना करना पड़ रहा है। माहिका शर्मा ने हाल ही में एक अंग्रेजी वेबसाइट से बात की। इस दौरान उन्होंने लंदन में अपने हालातों के बारे में बताया। 

coronavirus pandemic Mahika Sharma stuck in london due to lockdown in   india for Coronavirus covid 19
Mahika Sharma - फोटो : file photo

माहिका शर्मा ने कहा कि वह अपने देश और परिवार से दूर लंदन में डर के माहौल में रह रही हैं। वह लंदन में सेल्फ आइसोलेशन में रह रही हैं। माहिका शर्मा वहां खुद को अकेली और कैद में रहना जैसा महसूस कर रही हूं। उन्होंने कहा कि, 'मैं लंदन में अकेली हूं और मैं यहां पर कैद जैसा महसूस कर रही हूं। मुझे भारतीय खाना नहीं मिल रहा है, मैं केवल सलाद, फलों और जूस पर निर्भर हूं। मुझे अपना खाना याद आ रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus pandemic Mahika Sharma stuck in london due to lockdown in   india for Coronavirus covid 19
माहिका शर्मा टीवी शो एफआईआर में काम कर चुकी हैं - फोटो : Instagram

माहिका शर्मा ने आगे कहा कि, 'इमानदारी से कहूं तो यह एक अच्छी भावना नहीं है। मैं डरी हुई हूं, मैं हर जगह वायरस के बारे में पढ़ने और सुनने के बाद भी स्वस्थ हूं। मैं परेशान हूं कि आगे क्या होगा। भारत में रहने पर, चाहे लॉकडाउन में क्यों ही ना, हवा और पर्यावरण आपको बढ़ावा देते हैं। आपको ऐसा लगता है कि आप अपने लोगों से घिरे हुए हैं और यह सब कुछ आपको सुकून देता है।'

विज्ञापन
coronavirus pandemic Mahika Sharma stuck in london due to lockdown in   india for Coronavirus covid 19
Mahika Sharma - फोटो : Instagram

अपनी बात को खत्म करते हुए माहिका शर्मा ने कहा कि, 'किसी विदेशी देश में फंसना सच में काफी परेशान करने वाला है। यहां तक कि मुझे भारत लौटने में अजीब लग रहा है क्योंकि लोग मेरे करीब आने पसंद नहीं करेंगे। उन्हें लगेगा कि मैं संक्रमण लेकर आईं हूं। मुझे वास्तव में कुछ भी समझ में नहीं आया कि मुझे लगता है कि मैं बुरी तरह से फंस गई हूं।'

पढ़ें: 'मिस इंडिया' बनेंगी कटरीना कैफ, इस पुराने दोस्त के साथ दर्शकों को करेंगी हक्का-बक्का

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed