सब्सक्राइब करें

शूटिंग और डबिंग के चलते सितारों के घर पहुंच रहा कोरोना, रवीना टंडन ने भी शुरू किया घर से काम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 16 Jul 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Raveena Tandon shooting advertisement in her home due to covid 19
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी अपने घर पर ही रह कर शूटिंग शुरू कर दी है। बीते बुधवार को ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा करके जानकारी दी है कि उन्होंने अपने घर पर ही दो विज्ञापनों की शूटिंग की है। हालांकि उन्होंने अपने प्रशंसकों को यह भी आश्वासन दिया है कि शूटिंग कम से कम क्रू के साथ की गई है और इस दौरान स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी सभी दिशा निर्देशों का भी पालन किया गया है।

Trending Videos
Coronavirus Raveena Tandon shooting advertisement in her home due to covid 19
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ दिन पहले की ही बात है जब टीवी के धारावाहिकों में काम कर रहे कुछ कलाकार जैसे जगन्नाथ निवानगुने और पार्थ समथान को कोरोना वायरस से पीड़ित पाया गया। हालांकि उनके यहां भी सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन जैसी पूरी व्यवस्थाएं थीं। कलाकारों की यूनियन सिनटा और निर्माताओं की यूनियन आईएफटीपीसी भी अपने बयानों में बता चुकी है कि यह वायरस एक ऐसी समस्या है जो पूरी तैयारियों के बावजूद भी अपना असर छोड़ देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Raveena Tandon shooting advertisement in her home due to covid 19
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता अभिषेक बच्चन भी काम करने के लिए सिर्फ डबिंग स्टूडियो तक ही गए थे लेकिन उनकी अनजाने में हुई किसी चूक की वजह से आज उनका पूरा परिवार कोरोना से पीड़ित है। हालांकि, रवीना ने बताया है कि उन्होंने अपने इन विज्ञापनों की शूटिंग सीमित क्रू सदस्यों के साथ की है। 

Coronavirus Raveena Tandon shooting advertisement in her home due to covid 19
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

रवीना ने बताया, 'सिर्फ दो लोगों को ही घर में प्रवेश दिया गया था। उनमें से एक कैमरामैन था जबकि दूसरा साउंड रिकॉर्डिस्ट। उन दोनों ने पीपीई किट पहन रखे थे और उनके सारे उपकरणों को भी घर में दाखिल होने से पहले सैनिटाइज किया गया था।' रवीना ने बताया है कि उन्होंने क्रू मेंबर्स के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया है। 

विज्ञापन
Coronavirus Raveena Tandon shooting advertisement in her home due to covid 19
रवीना टंडन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अमर उजाला ने अपनी ग्राउंड रिपोर्टिंग में पाया है कि बेशक कलाकार सभी नियमों का पालन कर रहे हैं लेकिन इस वायरस का डर हमेशा उनके जेहन में बना रहता है। रवीना से पहले अभिनेत्री तापसी पन्नू, विद्या बालन और अभिनेता अर्जुन कपूर भी अपने अलग-अलग प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू कर चुके हैं। फिल्मों की बात करें तो रवीना को अब चर्चित फिल्म 'केजीएफ' के चैप्टर 2 में यश और संजय दत्त के साथ देखा जाएगा।

पढ़ें: 123 साल के बाबा से ली शिल्पा शेट्टी ने फिट रहने और सुखी जीवन की प्रेरणा, बताया जिंदगी का खास मंत्र

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed